हरियाणा के पूर्व CM बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का निधन, गांव गोलागढ़ में ली अंतिम सांस

Published On: May 4, 2025
Follow Us
हरियाणा के पूर्व सीएम के भाई का निधन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भिवानी के अपने पैतृक गांव गोलागढ़ में अंतिम सांस ली। आज सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया।


आज ही होगा अंतिम संस्कार
हरि सिंह का अंतिम संस्कार आज ही गांव के श्मशान घाट में किया जाएगा। रिश्तेदार और गांव के लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पर पहुंचने लगे हैं।


कृषि से जुड़े रहे हरि सिंह
हरि सिंह गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते थे। वे 4 बच्चों के पिता थे और बंसीलाल के आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर पर थे।


राजनीतिक परिवार से नाता
हरि सिंह BJP की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के चाचा ससुर थे। बंसीलाल के बड़े बेटे रणबीर महेंद्रा BCCI के अध्यक्ष रहे हैं, जबकि छोटे बेटे सुरेंद्र सिंह सांसद रह चुके हैं। उनकी पोती श्रुति चौधरी हरियाणा सरकार में मंत्री हैं।


बंसीलाल का राजनीतिक सफर
बंसीलाल ने अपने करियर की शुरुआत आंदोलनों से की थी और सरदार दरबारा सिंह के संपर्क में आकर राजनीति में आए। उन्होंने 1957 में हिसार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का चुनाव जीता और यहीं से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ।


अपनी पार्टी बनाई थी
1991 में बंसीलाल ने कांग्रेस से अलग होकर हरियाणा विकास पार्टी बनाई थी, जिसे 2004 में कांग्रेस में विलय कर दिया। 2006 में उनका निधन हो गया था।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment