हरियाणा बीजेपी में बड़ी फूट? सीएम रैली के पोस्टर से दो मंत्रियों के फोटो गायब, फरीदबाद में होनी है रैली

Published On: May 4, 2025
Follow Us
हरियाणा बीजेपी में बड़ी फूट

हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ मंडी में आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी जन आभार रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को लेकर शहर में भाजपा के अंदर आपसी मतभेद चर्चा में हैं।


पोस्टर से गायब दो बड़े मंत्री
रैली के पोस्टरों में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और खाद्य मंत्री राजेश नागर के फोटो नदारद हैं। विपुल गोयल ओल्ड फरीदाबाद से विधायक हैं और पूर्व में मंत्री रह चुके हैं, वहीं राजेश नागर तिगांव विधानसभा से विधायक और वर्तमान में खाद्य मंत्री हैं।


राजनीतिक खेमेबंदी की चर्चा
माना जा रहा है कि इन दोनों मंत्रियों के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से राजनीतिक मतभेद हैं। इसे ही पोस्टर विवाद का कारण बताया जा रहा है।


एनआईटी विधायक के पोस्टर भी विवादों में
एनआईटी से विधायक सतीश फागना के पोस्टरों से भी दोनों मंत्रियों के फोटो गायब हैं। सतीश फागना कृष्णपाल गुर्जर के करीबी माने जाते हैं।


जिला अध्यक्ष ने दी सफाई
फरीदाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और संगठन इस पर चर्चा कर रहा है। उन्होंने विवाद से इनकार किया।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment