न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

हरियाणा: नहरों में पानी नहीं, कई गांवों में पेयजल संकट गहराया, टैंकरों के दाम भी बढ़े

On: May 3, 2025 3:32 AM
Follow Us:
हरियाणा पानी

हरियाणा के भट्टू क्षेत्र सहित जिले के कई गांवों में पेयजल संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। नहरों में पानी न होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कुछ गांवों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है।


टैंकरों से पूरी कर रहे जरूरत

गांवों में पानी की किल्लत के चलते लोग निजी स्तर पर पानी के टैंकर मंगा रहे हैं। लेकिन बढ़ती डिमांड को देखते हुए टैंकर मालिकों ने भी रेट बढ़ा दिए हैं, जिससे ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। भट्टू क्षेत्र के बनगांव में लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाएं खेतों में लगे ट्यूबवेलों से पानी भरकर घर ला रही हैं।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

खराब क्वालिटी का पानी पीने को मजबूर

ग्रामीणों का कहना है कि ट्यूबवेल का पानी पीने योग्य नहीं है। इसकी गुणवत्ता बेहद खराब है और यह लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। फिर भी मजबूरी में लोग इसी पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।


शहरी इलाकों में भी बिगड़ रहे हालात

सिर्फ ग्रामीण ही नहीं, बल्कि शहरी इलाकों में भी हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। वॉटर स्टोरेज अब लगभग खत्म हो रहा है और अगर जल्द ही नहरों में पानी नहीं आया तो शहरों में भी पानी के लिए हाहाकार मच सकता है।

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

ग्रामीणों की गुहार

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द नहरों में पानी छोड़ा जाए ताकि हालात और खराब न हों। उनका कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो अगले कुछ दिनों में हालात पूरी तरह बेकाबू हो जाएंगे।


नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment