Khatu Shyam Darshan Update: अगर आप 1 मई को खाटूश्यामजी के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
30 अप्रैल रात 10 बजे से लेकर 1 मई शाम 5 बजे तक खाटूश्याम मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान ना तो दर्शन हो पाएंगे और ना ही मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।
अमावस्या के बाद होती है विशेष सेवा
-
बता दें कि 27 अप्रैल को अमावस्या थी।
-
खाटूश्यामजी मंदिर की परंपरा के अनुसार, हर अमावस्या के बाद अगले दिनों में श्याम बाबा की विशेष सेवा, पूजा, तिलक और श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
-
इसी परंपरा के तहत 1 मई को मंदिर में विशेष तिलक सेवा का आयोजन होगा, जिसके चलते आम भक्तों के लिए दर्शन बंद रहेंगे।
यात्रा की योजना बनाते समय रखें ध्यान
-
जो भक्त 1 मई को खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आने का प्लान कर रहे थे, वे अपनी यात्रा की तारीख बदलने पर विचार करें।
-
मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है और भक्तों को सलाह दी है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए इस कार्यक्रम का ध्यान रखें।




