2025 में हरियाणा होंगे 10 बड़े बदलाव, जनवरी में भूकंप, फरवरी में CET एग्जाम, नए जिलो का ऐलान और पहला एयरपोर्ट

Published On: January 1, 2025
Follow Us


नया हरियाणा: साल 2025 हरियाणा में कई अहम बदलाव लेकर आ रहा है। इनमें प्रशासनिक सुधार से लेकर बुनियादी ढांचे के विकास तक की घोषणाएं शामिल हैं। राज्य में निकाय चुनाव, नई शिक्षा नीति, और प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दे चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। आइए जानते हैं इस साल हरियाणा में होने वाले 10 बड़े बदलावों के बारे में।


1. नए चेहरों की एंट्री सरकार में

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नए साल में अपनी टीम में नए चेहरों को शामिल करने का फैसला किया है। चुनाव में पार्टी की जीत में योगदान देने वाले नेताओं को बोर्ड और निगमों में अध्यक्ष या चेयरमैन पद दिए जाएंगे। इन नामों पर विचार-विमर्श पूरा हो चुका है, और जनवरी में घोषणा होने की संभावना है।


2. निकाय चुनाव होंगे

2025 की शुरुआत निकाय चुनावों से होगी। राज्य चुनाव आयोग ने जनवरी-फरवरी में चुनाव आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। 8 नगर निगमों में चुनाव होंगे, जिनमें से 4 सीटों को आरक्षित किया गया है। रोहतक नगर निगम को एससी वर्ग के लिए रिजर्व किया गया है, जबकि गुरुग्राम में मेयर पद बीसी (A) वर्ग के लिए आरक्षित होगा। फरीदाबाद और यमुनानगर में भी सीटें महिला और एससी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।


3. हरियाणा कांग्रेस को नई कार्यकारिणी मिलेगी

दस साल से बिना संगठन के चल रही हरियाणा कांग्रेस को इस साल नया संगठन मिलेगा। पार्टी की गुटबाजी के कारण अब तक कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया था। जनवरी के मध्य तक केंद्रीय नेतृत्व इसकी घोषणा करेगा। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्ष ही पार्टी चला रहे हैं।


4. नई शिक्षा नीति लागू होगी

हरियाणा में फरवरी 2025 से नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी। शिक्षा मंत्री महिपाल ने घोषणा की है कि शिक्षा में विस्तार और स्कूलों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इससे बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी।


5. फरवरी में CET एग्जाम होगा

युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए फरवरी 2025 में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इसके संशोधित मसौदे को मंजूरी दे दी है। नई प्रक्रिया में वन-टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी, जिससे छात्रों को बार-बार रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।


6. प्रॉपर्टी होगी महंगी

सरकार ने रियल एस्टेट में एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज (EDC) को 20% तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके बाद हर साल 10% की बढ़ोतरी होगी। इससे रियल एस्टेट की लागत बढ़ने से प्रॉपर्टी महंगी हो जाएगी। खासकर गुरुग्राम और अन्य शहरी क्षेत्रों में इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा।


7. हरियाणा को मिलेगा पहला हवाई अड्डा

हिसार एयरपोर्ट, जिसे महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा नाम दिया गया है, जल्द ही 5 राज्यों से जुड़ेगा। अगस्त 2025 से हिसार से चंडीगढ़, अयोध्या, अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू के लिए उड़ानें शुरू होंगी। हवाई अड्डे पर सभी बुनियादी ढांचे का काम लगभग पूरा हो चुका है।


8. कर्मचारियों को मिलेगा वित्तीय लाभ

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के लिए मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी की सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। इससे राज्य कर्मचारियों को बड़ा वित्तीय लाभ होगा।


9. भूकंप को लेकर अलर्ट

हरियाणा में भूकंप की संभावना को देखते हुए 13 जिलों को हाई डैमेज रिस्क जोन में रखा गया है। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पंचकूला सहित अन्य जिले शामिल हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में भूकंप के झटके महसूस होने की संभावना है।


10. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव

हरियाणा में लंबे समय से नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है। कांग्रेस की गुटबाजी के कारण यह फैसला अटका हुआ है। केंद्रीय नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि इस पर जल्द फैसला होगा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गीता भुक्कल और अन्य नेता इस पद के प्रबल दावेदार हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment