हरियाणा सरकार राम रहीम पर फिर हुई मेहरबान, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दी गई पैरोल, सिरसा डेरे में जाने की तैयारी

रोहतक: यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहे सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हरियाणा सरकार एक बार फिर से मेहरबान हुई है। इस बार राम रहीम को दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पैरोल दी ...

Photo of author

कावेरी

Published


रोहतक: यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहे सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हरियाणा सरकार एक बार फिर से मेहरबान हुई है। इस बार राम रहीम को दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पैरोल दी गई है।

मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर निकला। लेकिन इस बार वह बागपत के बरनावा नहीं, बल्कि सिरसा स्थित अपने डेरा मुख्यालय में जाने की तैयारी कर रहा है।

राम रहीम को दी गई इस पैरोल ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इसे लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उनका आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार राम रहीम का इस्तेमाल चुनावों में लाभ उठाने के लिए कर रही है।

राजनीतिक विवाद और आरोप

पिछले कुछ समय से राम रहीम को कई बार पैरोल और फरलो का लाभ दिया गया है, जिससे सरकार पर लगातार पक्षपात और राजनीतिक एजेंडे के तहत काम करने के आरोप लगते रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि बाबा को मिलने वाली बार-बार की राहत यह दर्शाती है कि सरकार उसके प्रभाव का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही है।

सिरसा डेरा में तैयारियां तेज

इस बीच, सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में राम रहीम के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। डेरा के अनुयायियों में खुशी का माहौल है, और बड़ी संख्या में लोग बाबा के स्वागत के लिए जुटने की तैयारी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment