न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

हरियाणा सरकार राम रहीम पर फिर हुई मेहरबान, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दी गई पैरोल, सिरसा डेरे में जाने की तैयारी

On: January 28, 2025 5:08 AM
Follow Us:


रोहतक: यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहे सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हरियाणा सरकार एक बार फिर से मेहरबान हुई है। इस बार राम रहीम को दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पैरोल दी गई है।

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर निकला। लेकिन इस बार वह बागपत के बरनावा नहीं, बल्कि सिरसा स्थित अपने डेरा मुख्यालय में जाने की तैयारी कर रहा है।

राम रहीम को दी गई इस पैरोल ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इसे लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उनका आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार राम रहीम का इस्तेमाल चुनावों में लाभ उठाने के लिए कर रही है।

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

राजनीतिक विवाद और आरोप

पिछले कुछ समय से राम रहीम को कई बार पैरोल और फरलो का लाभ दिया गया है, जिससे सरकार पर लगातार पक्षपात और राजनीतिक एजेंडे के तहत काम करने के आरोप लगते रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि बाबा को मिलने वाली बार-बार की राहत यह दर्शाती है कि सरकार उसके प्रभाव का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही है।

सिरसा डेरा में तैयारियां तेज

इस बीच, सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में राम रहीम के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। डेरा के अनुयायियों में खुशी का माहौल है, और बड़ी संख्या में लोग बाबा के स्वागत के लिए जुटने की तैयारी कर रहे हैं।

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment