Haryana Weather Update: घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, कई ट्रेनें प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Published On: December 30, 2024
Follow Us

Haryana Weather Update: हरियाणा में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे यातायात और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कोहरे की वजह से दिल्ली, अंबाला और अमृतसर की ओर जाने वाली करीब 25 ट्रेनें लेट हैं, जबकि 14 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब 9 घंटे देरी से चल रही हैं। इसके अलावा 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट

आईएमडी चंडीगढ़ ने 30 दिसंबर से 3 जनवरी तक हरियाणा में घने कोहरे और शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। नए साल यानी 1 जनवरी को राज्य के 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी और चरखी-दादरी में शीतलहर का असर रहेगा। यह स्थिति 2 और 3 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।

हरियाणा के जिलों का तापमान और अलर्ट

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान अलर्ट
पंचकुला 20 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
अंबाला 19 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट
यमुनानगर 19 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
कुरुक्षेत्र 18 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट
कैथल 18 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट
करनाल 18 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट
महेंद्रगढ़ 19 डिग्री सेल्सियस 06 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट
रेवाड़ी 19 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
झज्जर 19 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस कोहरे का अलर्ट
गुरुग्राम 18 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस कोहरे का अलर्ट
मेवात 18 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट
पलवल 19 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट
रोहतक 19 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस घने कोहरे का अलर्ट
सोनीपत 19 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस
पानीपत 18 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
सिरसा 18 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट
फतेहाबाद 18 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट
हिसार 18 डिग्री सेल्सियस 06 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट
जींद 18 डिग्री सेल्सियस 06 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट
भिवानी 19 डिग्री सेल्सियस 06 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट
चरखी-दादरी 19 डिग्री सेल्सियस 07 डिग्री सेल्सियस शीतलहर का अलर्ट

आज का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज सुबह से घना कोहरा छाया रहेगा। 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। धूप निकलने की संभावना नहीं है, क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे घना कोहरा बना हुआ है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment