हरियाणा में 8 जिलों में बारिश, सिरसा में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ तेज बारिश, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

Published On: December 23, 2024
Follow Us

Haryana Weather Alert: हरियाणा के 8 जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। इन्हें सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह (मेवात), रेवाड़ी और महेंद्रगड़ शामिल हैं। यहां हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं।

वहीं, 11 जिलों में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगड़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में भी सुबह के समय धुंध छाया रहा। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

सिरसा में कई जगहों पर तेज बारिश

सिरसा के कई जगहों पर तेज बारिश भी देखने को मिली। यहां रात 11 बजे से हल्की बूंदाबादी शुरु हो गई थी। इसके बाद पूरी रात से बूंदें गिरती रही। सुबह कई जगहों पर तेज बारिश हुई। इसके अलावा यहां 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है। 

रेवाड़ी में सुबह से हल्की बारिश हो रही है।

महेंद्रगड़ के नारनौल में सुबह से हल्की बारिश हो रही है।

27 को 8 जिलों, 28 को पूरे प्रदेश में बारिश मौसम विभाग के मुताबिक 24 दिसंबर के बाद 26 तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान धुंध रहेगी लेकिन बारिश नहीं होगी। 27 दिसंबर को सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगड़ में हल्की बारिश होगी।

28 दिसंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगड़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अच्छी बारिश होगी। वहीं चरखी दादरी, भिवानी, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, नूंह और पलवल में हल्की बारिश होगी।

सिरसा और नारनौल की रातें सबसे ठंडी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को सबसे कम तापमान सिरसा और नारनौल में रहा। सिरसा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री और महेंद्रगड़ जिले के नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। हिसार का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा। बाकी जिलों में यह 6 डिग्री से ऊपर ही रहा। प्रदेश के सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर चल रहा है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय, हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मदन खीचुड़ ने कहा की राज्य के कुछ क्षेत्र में सुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment