𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : भाजपा ने सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से भ्रष्टाचार किया खत्म - अरोड़ा

पहले दफ्तरों की खिड़की खिड़की भटकते थे लोग, अब घर बैठे मिल रहा सेवाओं का लाभ - अरोड़ा


भाजपा ने सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से भ्रष्टाचार किया खत्म

- बोले, हमने व्यवस्था परिवर्तन से सुशासन और सुशासन से सेवा की मंजिलें तय की

- भाजपा प्रत्याशी ने दर्जनों कॉलोनियों व गांवों में किया जनसंपर्क, जिला बार एसोसिएशन में हुआ भव्य स्वागत






यमुनानगर DIGITAL DESK ||  भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि हमने वर्ष 2014 में जनसेवा का दायित्व संभालते ही जो संकल्प लिये थे, उन्हें पूरा किया। हमने व्यवस्था परिवर्तन से सुशासन और सुशासन से सेवा की मंजिलें तय की हैं। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी सबसे अधिक कारगर सिद्ध हुई।

आज डिजिटलीकरण से आम जनता को घर बैठे ही सरकारी सेवाओं को लाभ मिल रहा है। एक दशक पहले भ्रष्टाचार का बोलबाला था। जनता को सरकारी विभागों में काम हेतु दफ्तरों की खिड़की-खिड़की भटकना पड़ता था। अपने काम के लिए कितने ही चक्कर कार्यालयों में लगाने पड़ते थे। गरीब आदमी से काम के बदले पैसे की मांग होती थी। हमने हरियाणा में सरकारी सेवाओं का डिजिटलीकरण कर शासन-प्रशासन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की।

परिवार पहचान पत्र से हर सरकारी योजनाओं का आज घर बैठे लाभ मिल रहा है। लोगों को अब भटकने की जरूरत नहीं है। बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल ने प्रदेश को विकास के उस पथ पर डाला है, जिसकी एक दशक पहले कल्पना भी नहीं की गई। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी और पिछले दस साल में जो विकास हुआ, उससे अधिक विकास आगामी पांच सालों में होगा



विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मंगलवार को कैत मंडी, जिला बार एसोसिएशन कार्यालय व अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मॉडल टाउन, रघुनाथपुरी, बाबा कॉलोनी, प्रेम नगर, चौधरी कॉलोनी, सौंधी मोहल्ला, कृष्णा कॉलोनी समेत अन्य स्थानों पर डोर टू डोर जनसंपर्क किया और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान तीर्थ नगर में काफी संख्या में महिलाओं व लोगों ने भाजपा का दामन थामा। सभी लोगों से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा को अपना समर्थन व सहयोग देने की बात कही।

विधायक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर करनाल-यमुनानगर नई रेलवे लाइन के निर्माण करेंगे। औद्योगिक बुनियादी ढांचे पर सब्सिडी प्रदान कर जगाधरी शहर के धातु उद्योग को पुनर्जीवित करने हेतु एक मास्टर प्लान पेश करेंगे। 800 मेगावाट का नया थर्मल पावर स्टेशन स्थापित करेंगे। एक विश्वकर्मा महाविद्यालय स्थापित करेंगे जो श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से संबंधित रहेगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करेंगे। सिविल अस्पताल में आई.सी. यू. बनाएंगे।

100 बिस्तर वाले सिविल अस्पतालों को 200 बिस्तर, 200 बिस्तर वाले सिविल अस्पतालों को 300 बिस्तर वाले अस्पतालों में अपग्रेड करेंगे। सिटी स्कैन, एम.आर.आई. व कार्डियोलॉजी सेवाओं का विस्तार करेंगे। हर गांव में एक महिला चौपाल बनाएंगे। अति-वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा केंद्र बनाएंगे। ओलंपिक खेल नर्सरी बनाएंगे। आबादी के हिसाब से एक अत्याधुनिक सभागार बनाएंगे "दृष्टि केंद्र" नाम से कमांड नियंत्रण केंद्र स्थापित करेंगे जो सरकारी सेवाओं के बेहतर समन्वय और वितरण सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि भारत को विकसित करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछले दस सालों में देश व प्रदेश में नॉन स्टॉप विकास कार्य करवाए। भारत के विकसित होने तक यह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां फुट की राजनीति कर रही, वहीं भाजपा जनहित और देश हित में कार्य कर रही है।

कांग्रेस में न नेताओं का सम्मान है और न ही कार्यकर्ताओं का। कांग्रेस नेत्री शैलजा इसका ताजा उदाहरण है। जिस पार्टी में उनके नेताओं का सम्मान नहीं, उसमे आम जनता को क्या सम्मान मिलेगा। भाजपा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यहां हर व्यक्ति का सम्मान है। उन्होंने दावा किया कि आगामी आठ अक्टूबर को हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। सरकार बनने पर भाजपा ने संकल्प किए है, सभी को पूरा किया जाएगा।
https://ift.tt/0gScHC4
Next Post Previous Post

विज्ञापन