𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : भाजपा सरकार में प्लाईवुड उद्योग को हुआ भारी नुकसान - खत्म होने के कगार पर - रमन त्यागी

आज कांग्रेस के राज को याद करते हैं उद्योगपति




यमुनानगर DIGITAL DESK ||  भाजपा के 10 साल के राज में एशिया का सबसे बड़ा प्लाईवुड उद्योग खत्म होने के घर पर पहुंच गया लोग पलायन करने को मजबूर हुए लेकिन भाजपा सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया यह कहना है कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी का जो विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान जनसंपर्क अभियान में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आजाद नगर, प्रोफेसर कॉलोनी बाड़ी माजरा, शादीपुर सहित विभिन्न कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान चलाया शादीपुर में अन्य राजनीतिक दल छोड़ लोग कांग्रेस में शामिल हो गए जिन्हें पटका पहनकर कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने उनका कांग्रेस में स्वागत किया।

कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा प्लाईवुड उद्योग आज खत्म हो चुका है प्लाईवुड व्यापारियों ने अपनी फैक्ट्री बंद कर दी है ल। भाजपा सरकार कहा करती थी कि यमुनानगर में प्लाईवुड उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा, लेकिन आज हजारों लोगों के रोजगार प्लाईवुड बंद होने से छीन लिए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री और विधायको ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिस कारण यमुनानगर पिछड़ता चला गया। रोजगार तक के लाले पड़ गए। यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो इस काम को प्राथमिकता दी जाएगी। फिर से यमुनानगर की प्लाईवुड उद्योग को एशिया में प्रसिद्ध करने का काम किया जाएगा। प्लाईवुड उद्योग से लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ था, जो आज यहां से पलायन करने की नोबत आ गई।



उन्होंने कहा कि 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे तो उस समय प्लाईवुड उद्योग फल फूल रहा था और जनता खुला खुशहाल थी लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद यह खत्म होता चला गया भ्रष्टाचार के कारण हालात इतने खराब हुए की प्लाईवुड व्यापारियों को अपने रोजगार बंद करने पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि आज यह चुनाव सच और झूठ के बीच में है। उन्होंने कहा कि 10 साल भारतीय जनता पार्टी ने जो झूठ बोला है। 


उन्होंने जो भी वायदे दिए थे आज तक पूरे नहीं किया। उन्होंने कहा था कि 15 लाख रुपए खाते में आएंगे लेकिन क्या किसी के खाते में आज तक 15 लाख रुपए  आए क्या। चाहे महंगाई घटाने का वायदा था चाहे बेरोजगारी दूर करने का फायदा था चाहे लोगों का विकास करने का फायदा था। यह सब वायदे झूठे निकले। भाजपा ने वादा किया था कि जनता के अच्छे दिन आएंगे लेकिन अच्छे दिन तो उनके नेताओं के आए जनता के नहीं आए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर जनता का वोट लिया है। अब इस झूठ का पर्दाफाश करने का समय आ चुका है।



कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने आरोप लगाया कि आज सरकारी दफ्तर भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके है इस समय भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी चरम सीमा पर है। इस भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आपके सामने कांग्रेस पार्टी है। इसलिए हमें पार्टी को वोट देकर विजय बनाना है और एक कांग्रेस की मजबूत सरकार बनानी है। सब्जी मंडी यमुनानगर में जोगेंद्र कंबोज के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि हमें ऐसी सरकार को बदलना है जिसने आपके बीच में भ्रष्टाचार फैलाया है और जो रिश्वतखोरी में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि इस रिश्वतखोरी ने जनता को रुलाने का काम किया है। प्रॉपर्टी आईडी पर बोलते हुए कहा कि प्रॉपर्टी आईडी के चक्कर में जनता से रिश्वतखोरी हुई है । जनता इसे कैसे भूल सकती है। चारों तरफ तानाशाही और भ्रष्टाचार का माहौल है।


उन्होंने कहा कि आज सब्जी मंदिरों की हालत देखो। यहां सफाई नहीं हो रही जनता बेहाल है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। कोई सफाई व्यवस्था नहीं है। जब आढती फीस देते हैं तो मंडियों की सफाई करवाना भी सरकार का काम है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि जब भी आम आदमी को मंडी में आना है तो नाक बंद करके आना पड़ता है क्योंकि गंदगी इतनी अधिक है कि आदमी बीमार हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धर्म के नाम पर जनता को बांटने का काम किया और वोट हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी की पोल खुल चुकी है जनता समझ चुकी है कि यह कहते कुछ है और करते कुछ है। सभी कर्मचारी परेशान है। किसानों को भी नहीं बक्शा है। इसलिए अब हमें एक मजबूत कांग्रेस की सरकार बनानी है।

https://ift.tt/Fy7Y6Ab
Next Post Previous Post

विज्ञापन