𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : भाजपा में बगावत : ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कंबोज ने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दिया, टिकट कटने से नाराज

हरियाणा में BJP को तीसरा झटका ! कर्णदेव कंबोज ने सभी पदों से दिया इस्तीफा !


By, Rahul Sahajwani

यमुनानगर, डिजिटल डेक्स || बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 𝟐𝟎𝟐𝟒 के लिए 𝟔𝟕 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बुधवार शाम को जारी कर दी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से टिकट वितरण के साथ ही पार्टी में बगावत तेज हो गई है।  

हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कर्णदेव कंबोज इंद्री विधानसभा से टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं। 

कर्णदेव कंबोज ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाकर सभी पदों से इस्तीफा दिया है। कर्णदेव कंबोज ने कहा कि अगला फैसला मेरे समर्थक जो कहेंगे… उसके आधार पर लूंगा।

https://ift.tt/QXY7nHA
Next Post Previous Post

विज्ञापन