𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा ने भरा नामांकन

विधायक घनश्याम अरोड़ा के नामांकन से पहले निकाला भव्य रोड शो







By, Deepakshi 

यमुनानगर, डिजिटल डेक्स || यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा ने भरा नामांकन, पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी रहे मौजूद, बोले जो रूठे हुए थे उन्हें मना लिया गया है, नामांकन से पहले निकाला भव्य रोड शो

विधायक घनश्याम अरोड़ा ने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और यमुनानगर जिले के प्रभारी सुरेश राणा की अगुवाई में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार की उपलब्धियों का गुणगान भी किया।




यमुनानगर से दो बार के विधायक घनश्याम अरोड़ा ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले विधायक घनश्याम अरोड़ा ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए कई किलोमीटर का लंबा रोड शो निकला।

उधर घनश्याम अरोड़ा के साथ यमुनानगर जिले के कई नेता मौजूद रहे। नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी मौजूद रहे। विधायक घनश्याम अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा में मैंने जो काम किए हैं उससे लोगों को काफी फायदा हुआ है।




विधायक घनश्याम ने अरोड़ा ने बताया की विधानसभा में 1100 करोड़ के विकास के काम कराए, यमुनानगर में 100 करोड़ से ज्यादा का अस्पताल तैयार किया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना से प्रदेश के लोगों को काफी फायदा हुआ है।

विधायक घनश्याम अरोड़ा ने रूठे नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर भी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि जो रूठे हुए थे उन्हें मना लिया गया है और वह आज हमारे रोड शो का हिस्सा भी थे।

आपको बता दे की विधायक घनश्याम अरोड़ा को पिछले छह बार से लगातार भाजपा टिकट दे रहे हैं जिसमें वह दो बार से लगातार विधायक है और पार्टी ने उन्हें अब दोबारा से चुनाव लड़ने का मौका दिया है।अब देखना होगा उनका मुकाबला किससे रहता है और विधायक घनश्याम अरोड़ा का प्रदर्शन कैसा रहता है।


https://ift.tt/PFl3B2O
Next Post Previous Post

विज्ञापन