𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : नाराज हुए भाजपा नेताओं के बदले तेवर – अब खुल कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट !!

खत्म हुआ 51 सदस्य कमेटी का विरोध – विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के साथ हुई बैठक



यमुनानगर DIGITAL DESK : भाजपा प्रत्याशी घनश्यामदास अरोड़ा के नामांकन से पहले भाजपा में चल रही गुटबाजी पर विराम लग गया।

भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची में मौजूदा भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को दोबारा चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद से ही यमुनानगर जिले के कई भाजपा नेता नाराज दिखाई दे रहे थे।

तो वही लगातार तीन दिन से बड़ी-बड़ी बैठके कर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के खिलाफ रणनीति बनाई जा रही थी। इस बीच 51 सदस्य कमेटी का भी गठन हुआ था।

लेकिन आज देर शाम सभी नाराज भाजपा नेताओं को मना लिया गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर एक फोटो और एक मैसेज भी वायरल होने लगा।

इस पर लिखा कि भाजपा एक परिवार है और हमेशा रहेगा सभी साथियों का दिल से धन्यवाद आपका साथ ही मेरी ताकत है। 

आपको बता दें कि यमुनानगर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा कल यानी कि मंगलवार को अपना नामांकन भरेंगे उससे पहले चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा और शहर में रोड शो में निकल जाएगा। भाजपा नेताओं की नाराजगी और गटबाजी के खत्म होने से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ाको मजबूती जरूर मिलेगी।

https://ift.tt/BrLF2cZ
Next Post Previous Post

विज्ञापन