𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : दुष्यंत चौटाला को एक और बड़ा झटका : तीन विधायक आज जेजेपी छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल, जजपा में अब मां-बेटे समेत 3 बचे

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जननायक जनता पार्टी {JJP} बिखरती चली जा रही है ! Aadhaar Card में होगा बड़ा बदलाव, अब बस होंगी ये दो डिटेल By, Ran Singh Chauhan  हरियाणा, डिजिटल डेक्स || हरियाणा ...

Photo of author

कावेरी

Published

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जननायक जनता पार्टी {JJP} बिखरती चली जा रही है !


𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : दुष्यंत चौटाला को एक और बड़ा झटका : तीन विधायक आज जेजेपी छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल, जजपा में अब मां-बेटे समेत 3 बचे

𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : दुष्यंत चौटाला को एक और बड़ा झटका : तीन विधायक आज जेजेपी छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल, जजपा में अब मां-बेटे समेत 3 बचे
By, Ran Singh Chauhan 

हरियाणा, डिजिटल डेक्स || हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से जननायक जनता पार्टी {JJP} को झटके पर झटका लगता जा रहा है। रविवार { Sep 1, 2024} को तीन विधायक ने जेजेपी छोड़कर बीजेपी में हो गए शामिल। 


अब हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के पास मात्र 10 में से 3 ही विधायक बचे हैं। जिसमें एक दुष्यंत चौटाला, एक उनकी माता नैना चौटाला और अमरजीत ढांडा शामिल हैं।


इससे पहले जननायक जनता पार्टी के 6 विधायक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। जेजेपी छोड़ चुके 3 विधायकों के आज जींद में हुई बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली में बीजेपी में शामिल हुए। चुनाव के ऐलान के बाद से जेजेपी लगातार कमजोर होती जा रही है।

* हरियाणा के तीन विधायक आज जीन्द में जेजेपी छोड़कर बीजेपी में हुए शामिल.
* जीन्द में आयोजित जन आर्शीवाद रैली में इन विधायकों ने बीजेपी की ज्वाइन.
* मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में की ज्वाइनिंग.
* नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम.
* उकलाना से विधायक अनूप धानक.
* बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग बीजेपी में हुए शामिल.

गौरतलब है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर जेजेपी ने चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी से गठबंधन कर लिया है। चुनाव में जेजेपी 70 सीटों पर तो आजाद समाज पार्टी 20 सीटों पर मैदान में उतरेगी।


जेजेपी के मुखिया दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि दो महापुरुषों काशीराम जी और देवीलाल के पदचिन्हों पर जैसे पहले 1998 में लड़ाई लड़ी थी वैसी ही लड़ाई लड़ने का काम किया जा रहा है।

https://ift.tt/cr2QAk0

लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment