𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : भाजपा CEC की मीटिंग में 55 नाम फाइनल, लाडवा से CM नायब सैनी और अंबाला कैंट से अनिल विज लड़ेंगे चुनाव

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 𝐁𝐑𝐄𝐀𝐊𝐈𝐍𝐆


By, Ran Singh Chauhan 

हरियाणा, डिजिटल डेक्स || हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) फिलहाल एक्शन मोड में है। प्रत्याशियों के नाम और चुनावी जीत से जुड़ी रणनीति के लिए वह बैठकों पर बैठकें कर रही है। गुरुवार को भी इसी कड़ी में पार्टी की अहम बैठक हुई।

नई दिल्ली में हुई यह मीटिंग दो घंटे से अधिक समय तक चली। सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान कुल 55 सीटों पर नाम तय हो गए।

ऐसी चर्चा है कि हरियाणा के लिए बीजेपी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 31 अगस्त, 2024 को जारी की जा सकती है।

1. लाडवा से.. सीएम नायब सिंह सैनी

2. अंबाला कैंट से.. अनिल विज

3. सोहना से.. तेजपाल तंवर

4. अटेली से.. आरती राव

5. नागल चौधरी से.. डा.अभय सिंह

6. पानीपत ग्रामीण से.. माही पाल ढाँडा

7. जगाधरी से.. कवरपाल गुर्जर

8. थानेसर से.. सुभाष सुधा

9. तिगाँव से.. राजेश नागर

10. कैथल से.. लीला राम गुर्जर

11. कलायत से.. कमलेश ढाँडा

12. गुहला से.. कुलवंत बाज़ीगर

13. लोहारू से.. जय प्रकाश दलाल

14. हिसार से.. सावित्री जिंदल

15. नारनोद से.. कैप्टन अभिमन्यु

16. फतेहाबाद से.. दूडा राम

17. आदमपुर से.. भव्य बिश्नोई

18. करनाल से.. जगमोहन आनंद

19. तोशाम से.. श्रुति चौधरी

20. पलवल से.. गौरव

21. बरवाला से.. रणबीर गंगवा

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी। हरियाणा में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है। 

उसकी चुनौती राज्य में अपनी सत्ता को बरकरार रखना है। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में राज्य में विपक्षी मतों के एकजुट होने से बीजेपी की सीट संख्या घटकर पांच रह गई तथा बाकी सीट कांग्रेस के खाते में चली गईं।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा 40 सीट मिलीं। कांग्रेस 31 सीट जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) 10 सीट जीतने में सफल रही थी। 

सात सीट निर्दलीय को, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को एक और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी। बाद में भाजपा ने जजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। 

मनोहर लाल फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने थे जबकि जजपा के दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने।

https://ift.tt/4WuCcoi
Next Post Previous Post

विज्ञापन