𝐑𝐚𝐝𝐚𝐮𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : बीजेपी शासन में हरियाणा पर चढ़ा तीन लाख करोड़ से अधिक का कर्जा, कांग्रेस के इस दावे में कितना है दम

निलय सैनी ने कहा कि बीजेपी शासन से जनता बुरी तरह से त्रस्त है, कानून व्यवस्था ठप्प हो चुकी है, हर दिन कहीं न कहीं गोलिया चलने की सूचना आ रही है, लोगों से फिरौती मांगी जा रही है !


रादौर, डिजिटल डेक्स।। जब भाजपा सत्ता में आई तो प्रदेश पर करीब 60 हजार करोड़ रूपए का कर्जा था। लेकिन पिछले 10 वषो में भाजपा सरकार ने प्रदेश को इस प्रकार से लूटा कि आज प्रदेश पर तीन लाख करोड़ से अधिक का कर्जा हो गया है। 

यह सरकार की नाकामी है। प्रदेश के मुखिया नायब सैनी अब लगातार घोषणाएं कर रहे है जबकि यह केवल चुनावी जुमले है। वह अपनी ही सरकार के फैसलों को बदलकर जनता की हमदर्दी लेने का प्रयास कर रहे है। 


जबकि जनता जान चुकी है कि भाजपा केवल कोरी घोषणाएं ही करती है। अगर नायब सैनी अपने पूर्व मुख्यमंत्री के फैसलों को बदल रहे है तो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जनता के ऊपर गलत फैसले थोपने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

यह शब्द कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निलय सैनी ने कहे। वह रादौर में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे है।

निलय सैनी ने कहा कि बीजेपी शासन से जनता बुरी तरह से त्रस्त है। कानून व्यवस्था ठप्प हो चुकी है। हर दिन कहीं न कहीं गोलिया चलने की सूचना आ रही है। लोगों से फिरौती मांगी जा रही है। 

किसान, मजदूर, खिलाड़ी, कर्मचारी व सरपंच सभी सरकार से परेशान होकर आंदोलन करने पर मजबूर है। लेकिन सरकार उनकी पीड़ा को नहीं समझ रही है। 

जिससे अब जनता एक बार फिर से कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। इस समय प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में है। जिससे प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनना तय है। 

क्योंकि जनता बीजेपी से मुक्ति पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि रादौर हल्के की भी भाजपा सरकार में अनदेखी हुई है। हलके की सड़को की हालत दयनीय है। 

युवाओं को रोजगार में बराबर का हक नहीं मिल पाया है। कांग्रेस की सरकार बनने में इस भेदभाव को पूरी तरह से दूर करने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर अशोक बकाना, हरिंद्र बबलू, अनुज दत्ता, नीरज सेठी, कवंरपाल राणा व रमन वाल्मिकी इत्यादि मौजूद रहे।
https://ift.tt/4DAqOnY
Next Post Previous Post

विज्ञापन