𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : निगम वाहन में कचरा डालने की बजाय खाली प्लाट व खुले में फेंका तो निगम करेगा कार्रवाई

सीएसआई ने जोन दो के विभिन्न वार्डाें में सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, लोगों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ




POSTED BY : DEEPAKSHI 

मुनानगर DIGITAL DESK : स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 ट्विनसिटी को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। निगम द्वारा जहां 100 दिन स्वच्छता के कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, हर वार्ड में रोजाना सफाई व डोर टू डोर कचरा वाहनों से कचरा एकत्रित किया जा रहा है।


निगमायुक्त आयुष सिन्हा पूरी व्यवस्था की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनके निर्देशों पर उप निगम आयुक्त विजय पाल यादव, दोनों जोन के सीएसआई व संबंधित सफाई निरीक्षक अपने अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को सीएसआई हरजीत सिंह ने जोन दो के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों को खाली प्लाटों व खुले में कचरा न डालने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि यदि कोई खुले में कचरा डालते मिला तो उसके खिलाफ निगम द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घरों व दुकानों से निकलने वाले कचरे को डोर टू डोर आने वाले वाहनों में ही डाले।



स्वच्छता अभियान नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर निगम के दोनों जोन में चलाया गया है। जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में हर वार्ड में यह अभियान चलाया हुआ है। 

दोनों जोन में सफाई अधिकारी शहरवासियों को जागरूक कर रहे है। शुक्रवार को सीएसआई सुनील दत्त, सफाई निरीक्षक सुशील कुमार, होमगार्ड के जवानों ने जोन दो के वार्ड 16, 17, 18 व अन्य में निरीक्षण किया।

सीएसआई ने लोगों को समझाया कि गीले व सूखे कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन रखें। घर से निकलने वाला कचरा डस्टबिन में एकत्रित करें। सुबह जब उनके घर पर डोर टू डोर कचरा लेने वाला वाहन आता है तो उसमें यह कचरा अलग अलग करके डाले।

खुले में कचरा डालकर गंदगी न फैलाए। उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत निगम द्वारा ऐसे स्थानों को भी साफ किया जा रहा है, जहां काफी समय से गंदगी जमा है।



कई जगहों पर जेसीबी की मदद से गंदगी की सफाई कर उसका उठान किया जा रहा है। नगर निगम की टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर शहरवासियों को गीले व सूखे कचरे को अलग अलग कर निगम के वाहनों में डालने के प्रति भी जागरूक कर रही है।

नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक होकर नगर निगम को सहयोग कर रहे है। लोगों की सोच बदल रही है और वे सूखा व गीला कचरा अलग अलग करके निगम के वाहन को दे रहे है।

जो लोग अभी भी सूखा व गीला कचराअलग करके निगम के वाहन को नहीं देते, वे भी कचरा अलग अलग करने की आदत डाले और शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। तभी हमारा शहर भारत का सबसे साफ और सुंदर शहर बनेगा। जो लोग निगम के वाहन में कचरा डालने की बजाए खाली प्लाटों, खुले में या नालों में कचरा डालता मिला तो उसके खिलाफ निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।



https://ift.tt/T2XCVj1
Next Post Previous Post

विज्ञापन