𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : अन्य राजनीतिक पार्टियां छोड़ भाजपा का लोगो ने थामा दामन - मदन चौहान

पूर्व मेयर मदन चौहान ने लोगों को भाजपा में किया शामिल




POSTED BY : DEEPAKSHI 

मुनानगर DIGITAL DESK : 4 अक्टूबर को प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। लोग लगातार भाजपा के साथ जुड़ने जा रहे हैं। यह कहना है भाजपा पिछडा वर्ग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व मेयर मदन चौहान का जो गांव लापरा में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गांव में पहुंचने पर लोगों ने फूल माला डालकर व ढोल बजाकर पूर्व मेयर मदन चौहान का जोरदार स्वागत किया और जिंदाबाद के नारे लगाए। गांव के लोगों ने अन्य राजनीतिक दल छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

पूर्व मेयर मदन चौहान ने लोगों व युवाओ का पटका पहना कर भाजपा में स्वागत किया। पूर्व में मदन चौहान ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि भाजपा में उनका पूरा मान सम्मान किया जाएगा और वह भाजपा को मजबूत करने का काम करें।

पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि 10 साल में जितना विकास भाजपा सरकार ने किया है इतना किसी भी सरकार ने नहीं किया। मौजूदा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास उद्देश्य के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश को उन्नति के शिखर की ओर तेजी से आगे ले जाने का काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार का लक्ष्य हर वर्ग के हित एवं किसानों की खुशहाली एवं समृद्घि पर केन्द्रित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रूपये का कर्ज माफ कर किसानों को एक बहुत बड़ी सौगात दी है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा प्रथम राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने शासनकाल में एम.एस.पी. में बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, रिकॉर्ड कृषि उत्पादन और निर्यात, उर्वरक उद्योगों में सुधार, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा स्वास्थ्य कार्ड, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना इत्यादि अभूतपूर्व कार्य क्षेत्र में किए गए हैं।



उन्होंने कहा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को प्रदेश में लागू करने के मामले में देश भर में प्रथम स्थान पर हैं l उन्होंने कहा कि आज गरीब से गरीब परिवारों की युवक एवं युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाएं जा रहे और अब केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बिना पर्ची-खर्ची के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लोगों को भ्रमित करने के लिए भाजपा के खिलाफ भांति-भांति के दुष्प्रचार फैला रहे हैं, लेकिन जनता यह अच्छी तरह से जान चुकी है कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्गों के कल्याण के लिए नीतियां एवं योजनाएं बनाई जाती है और सभी को बराबर सम्मान मिलता है।

उन्होंने बताया कि देश के लोगों के हित में असंख्य विकासात्मक योजनाएं चलाई है और इन सभी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। 

उन्होंने ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन सबसे ज्यादा दी जा रही है, आयुष्मान भारत कार्ड योजना व चिरायु कार्ड योजना से हरियाणा के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधाएं और बीमा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियो से प्रदेश का हर वर्ग खुश है और इन नीतियों और योजनाओं के कारण प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी।

गांव लापरा के लोगों ने भाजपा के साथ चलकर मजबूत करने का भरोसा दिलाया और कहां की वह भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और तीसरी बार फिर से एक मजबूत सरकार बनाएंगे।

पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि दूसरी सरकारों ने केवल अपनी जेब बनाने का काम किया है जबकि भाजपा सरकार ने केवल आम जनता के काम किए हैं भाजपा सरकार ने केवल विकास की राजनीति की है जबकि दूसरी सरकारों ने तो झोली भरने का काम किया है

उन्होंने कहा कि भाजपा का एक मजबूत संगठन है जो हर वर्ग के लिए काम करता है और मजबूती से काम करवाता भी है जबकि अन्य पार्टियों के तो आज तक संगठन भी नहीं बन पाए। उन्होंने कहा कि पहले सरकार में यमुनानगर की सड़क टूटी पड़ी थी विकास बिल्कुल शून्य पर था लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद सड़के भी बनाई गई और विकास भी करवाया गया।




https://ift.tt/I2Bt43C
Next Post Previous Post

विज्ञापन