𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के तीन कर्मियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के तीन कर्मियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिला सम्मान





POSTED BY : DEEPAKSHI 

यमुनानगर DIGITAL DESK : तेजली खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम के तीन कर्मचारियों को महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।


नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशन में किराया शाखा से क्लर्क रुचि, स्थापना शाखा से कंप्यूटर ऑपरेटर रीना व एनयूएलएम शाखा से ईआर सुधीर कुमार ने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य किए।





जिसके चलते महामहिम राज्यपाल ने अपने कर कमलों से इन्हें सम्मानित किया और भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निगम आयुक्त आयुष सिन्हा व अन्य अधिकारियों ने भी उन्हें सम्मान पाने पर बधाई दी। 



https://ift.tt/AV09dZs
Next Post Previous Post

विज्ञापन