𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 :10 अगस्त को AAP की बदलाव जनसभा - हरियाणा में मजबूत हो रही AAP : ललित त्यागी

हरियाणा में मजबूत हो रही AAP : ललित त्यागी


यमुनानगर DIGITAL DESK ||  आम आदमी पार्टी के नेता ललित त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह आगामी 10 अगस्त को यमुनानगर विधानसभा के जगाधरी अनाज मंडी मे यमुनानगर वासियों को संबोधित करने आ रहे है। 

ललित त्यागी ने बताया की हरियाणा के सभी विधानसभा मे आम आदमी पार्टी बदलाव जनसभा कर रही है, जिसमे मुख्य रूप से पार्टी के आला नेता जनता को अरविंद केजरीवाल की पांच गारन्टी के बारे मे जनता को बता रहे है।  जिसमे फ्री अच्छी शिक्षा, वर्ल्ड क्लास सरकारी हॉस्पिटल, फ्री बिजली, सबको रोजगार, महिला सम्मान मुख्य रूप से शामिल है। 

त्यागी ने कहा कैसे बीजेपी के दस साल के शासन मे हरियाणा की जनता बेहाल हो गयी है। जनता सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट काट कर परेशान हो गयी है। कभी प्रोपर्टी के नाम पर कभी आधार कार्ड के नाम पर कभी बढे बिजली बिल ठीक करवाने के नाम पर। अब जनता को सिर्फ एक विकल्प नज़र आ रहा है वो है आम आदमी पार्टी। आम आदमी पार्टी हरियाणा मे मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

https://ift.tt/WGJPNbA
Next Post Previous Post

विज्ञापन