𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : विकास के नाम पर घोटालों की सरकार रही बीजेपी: सैलजा

Published On: August 21, 2024
Follow Us

विकास के नाम पर घोटालों की सरकार रही बीजेपी: सैलजा
 
कांग्रेस की सरकार बनने पर होगा पाई-पाई का हिसाब, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई

 POSTED BY : DEEPAKSHI 

हरियाणा, डिजिटल डेक्स।।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा ने जारी एक बयान में बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार विकास के नाम पर घोटालों की सरकार है।


बीजेपी सरकार में पिछले दस सालों में हरियाणा में एक के बाद एक घोटाले होते रहे पर कार्रवाई किसी में भी नहीं हुई। लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद पाई-पाई का हिसाब होगा और घोटालों में संलिप्त नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार में घोटालों के सिवाय कुछ नहीं हुआ। दस साल में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कभी करनाल, फरीदाबाद व गुरुग्राम को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर तो कभी विकास कार्यों के नाम प्रदेश में घोटाले होते रहे है। जिन शहरों पर विकास के नाम पर सैकड़ों करोड़ कागजों में खर्च किए गए है उन शहरों की स्थिति कचरे से बदतर हो चुकी है।अगर विकास के नाम पर कुछ राशि खर्च होती तो कहीं तो दिखाई पड़ती। 

इसी प्रकार प्रदेश में 47 पेपर नौकरियों के लीक हुए। बिना भ्रष्टाचार के ऐसा होना संभव नहीं था। अगर नौकरियों में भ्रष्टाचार न होता तो एक के बाद एक पेपर लीक न होता और उसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होती। पर बीजेपी सरकार ने नौकरियों बेच कर प्रदेश के युवा वर्ग के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।



कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर प्रदेश में बड़ा घोटाला हुआ है। सर्वे करने वाली एजेंसी को गलत सर्वे करने पर भी राशि जारी कर दी। लोगों को इस सर्वे में हुई गलतियों को ठीक करवाने के लिए पैसा और वक्त दोनों बर्बाद करना पड़ा।


इसी प्रकार पंचायती विभाग हो या फिर कोई अन्य विभाग अगर जांच की जाए तो भ्रष्टाचार पिछले दस सालों में चर्म सीमा पर पहुंच गया है। प्रदेश की जनता की पसीने की कमाई को किस प्रकार घोटालों के माध्यम से उड़ाया गया है इसकी जांच कांग्रेस की सरकार बनने पर की जाएगी।


उन्होंने कहा कि बीजेपी को भ्रष्टाचार जनक पार्टी कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि दस साल से अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है जो बीजेपी नेताओं की सह के बिना संभव नहीं है। 

आज लोगों के काम बिना रिश्वत दिए नहीं हो रहे। क्योंकि भ्रष्टाचार का पैसा नेताओं के जेबों में जा रहा है। अब ऐसी सरकार से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है। इसीलिए अब एक अक्टूबर को प्रदेश की जनता कांग्रेस को एक नई उम्मीद के साथ वोट देगी और कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनने जा रही है।



उन्होंने कहा कि अब सत्ता और व्यवस्था दोनों में बदलाव तय है। इसीलिए संघर्ष का रास्ता अपनाया है। राहुल गांधी ने लोगों की उम्मीदों को हकीकत में बदलने के लिए जो संघर्ष शुरू किया है उसी रास्ते पर चलते हुए हम हरियाणा में बीजेपी को सत्ता से बाहर करके कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

READ ALSO : किरण चौधरी ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री नायब सैनी, बिप्लब देब रहे मौजूद 


https://ift.tt/zEHrU1d

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment