𝐍𝐄𝐖𝐒 𝐃𝐞𝐬𝐤 : Landslide : NH-7 नेशनल हाईवे- 7 जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे बंद

Landslide in Joshimath Blocks Badrinath National Highway in Uttarakhand


न्यूज़ डेक्स।।  उत्तराखंड के चमोली से बड़ी खबर है… यहां के पाताल गंगा इलाके में भीषण लैंड स्लाइड होने हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पहाड़ दरक गया। गनीमत ये रही की भूस्खलन के दौरान मार्ग पर कोई आवाजाही नहीं कर रहा था।


दोपहर करीब 12 बजे के आसपास देखते ही देखते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा टनल के पास पहाड़ सड़क पर आ गिरा। लैंडस्लाइड के बाद से जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे NH-7 बंद है।


इस हाईवे के बंद होने से चार धाम यात्रा पर जाने वाले कुछ यात्रियों को भी मुसीबत का सामने करना पड़ सकता है। पहाड़ के टूटने से सड़क फिलहाल पूरी तरह बंद कर दी गई है।

https://ift.tt/gCOwHcW
Next Post Previous Post

विज्ञापन