𝐂𝐡𝐚𝐧𝐝𝐢𝐠𝐚𝐫𝐡 𝐍𝐞𝐰𝐬 : हरियाणा में मुसलमानो को आरक्षण नहीं होने देंगे - गृह मंत्री

हरियाणा के बीसी समाज को बीजेपी सरकार ने दिया एक और बड़ा तोहफा




चंडीगढ़, डिजिटल डेक्स।। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा की केंद्र सरकार की तर्ज़ पर हरियाणा में भी पिछड़ा वर्ग के लिए  क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रूपए वार्षिक करने का निर्णय लिया गया है।  

भारत सरकार की तर्ज पर इसमें वेतन और कृषि से आय को जोड़ा नहीं जाएगा, इससे लाखों लोगों को लाभ होगा।

अमित शाह आज महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित  कर रहे थे।  इस अवसर  पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे। 




केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा की सरकार ने एक और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पंचायतों, नगर निगम और पालिकाओं में  भी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को बढ़ाया है। 

वर्तमान में पंचायती राज संस्थाओं के लिए बीसी-ए वर्ग में 8 प्रतिशत आरक्षण  का प्रावधान था, अब बीसी-बी वर्ग के लिए भी 5 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। इससे बहुत बड़े स्तर पर हरियाणा की जनता को आरक्षण का फायदा मिलेगा।  

इसी प्रकार शहरी स्थानीय निकायों में बीसी-ए वर्ग में 8 प्रतिशत आरक्षण  का प्रावधान है,  अब बीसी-बी वर्ग के लिए भी 5  प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने तो पार्लियामेंट में देश के सामने भाषण देते हुए कहा था कि मेरी यह सरकार दलितों की सरकार है, गरीबों की सरकार है, पिछड़ों की  सरकार है।     

हाइलाइट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में हरियाणा देश में सबसे ऊपर - अमित शाह

क्रीमी लेयर की सीमा 6 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रूपए वार्षिक की गई, पंचायतों, नगर निगम और पालिकाओं में  भी बढ़ाया आरक्षण 

हरियाणा में मुसलमानो का आरक्षण नहीं होने देंगे  - अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में बैकवर्ड क्लास में मुसलमान को आरक्षण देने का काम किया। हरियाणा में आए तो यहां भी ऐसा ही करेंगे।   उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि मुसलमान का  आरक्षण हरियाणा में नहीं होने दिया जाएगा।

बीजेपी कार्यकर्ता मांगेंगे कांग्रेस से 10 साल का हिसाब - उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित जनसमूह का आह्वान करते हुए कहा कि वे गांव-गांव जाकर हिसाब मांगे कि कांग्रेस के कार्यकाल में 10 सालों में विकास कार्यों के लिए कितने रुपए खर्च किए गए।  प्रदेश की 6225 पंचायतों का उल्लेख करते हुए अमित शाह ने कहा कि ब्राह्मण माजरा गांव में पिछले 10 सालों में 19.54 करोड़ रुपए की राशि विकास कार्यों के लिए खर्च की गई है। 


कांग्रेस के 10  साल का पाई-पाई का हिसाब लाया हूँ - अमित शाह ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि वह हमारे 10 साल का क्या हिसाब लेंगे, उनके 10 साल का हिसाब हमारे कार्यकर्ता उनसे मांगेगे। मैं कांग्रेस के 10  साल का पाई पाई का हिसाब लेकर आया हूँ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नौकरी में कितना करप्शन किया, कितना जातिवाद और परिवारवाद फैलाया और पिछड़ों को न्याय क्यों नहीं दिया, इसका हिसाब तो उनके पास है। विकास का हिसाब नहीं दे सकते। 

पिछड़े वर्ग से आने वाले आपके बेटे को बनाया हरियाणा का मुख्यमंत्री - हरियाणा प्रदेश में गत 10 वर्षों में पिछड़े वर्ग के लिए हुए कल्याण का कार्यों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हरियाणा के गरीब घर के पिछड़े वर्ग से आने वाले बेटे को हरियाणा के मुख्यमंत्री बनाया है।  इनके नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब  सिंह बहुत ही सीधे और सरल  व्यक्ति हैं उनके दरवाजे 365 दिन 24 घंटे आपके लिए खुले हैं ।



हरियाणा में पूर्ण बहुमत से तीसरी बार खिलेगा कमल - उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि  जिस प्रकार प्रदेश की जनता ने 2014 व  2019 के लोकसभा और विधानसभा सहित 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी सरकार का साथ दिया उसी प्रकार आने वाले हरियाणा विधान सभा चुनाव में फिर से आप कमल को आशीर्वाद देंगे और पूर्ण बहुमत से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार हरियाणा में बनेगी। 

 

इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष  रणबीर गंगवा, हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ बनवारी लाल, वित्त मंत्री जेपी दलाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, पंचायत एवं विकास मंत्री  महिपाल ढांडा, शहरी निकाय मंत्री  सुभाष सुधा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, सिंचाई मंत्री डॉ अभय सिंह यादव, वन मंत्री संजय सिंह, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सांसद धर्मबीर सिंह, सहित हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, डीजीपी शत्रुजीत कपूर, सीपीएससीएम  राजेश खुल्लर, एपीएस सीएम डॉ अमित कुमार अग्रवाल, सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री मंदीप सिंह बराड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



ये भी पढ़ें :  हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को उच्च शिक्षा ऋण पर दी जा रही पांच प्रतिशत की सब्सिडी डीसी

https://ift.tt/xj3OpU0
Next Post Previous Post

विज्ञापन