𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : हरियाणा की बेटी ने देश को पेरिस ओलंपिक में दिलाया पहला पदक
कृषि मंत्री कंवरपाल ने दी बधाई
POSTED BY : MEHAK
यमुनानगर, डिजिटल डेक्स || हरियाणा की बेटी इंडियन शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला मैडल दिला दिया है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किया है।
हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल ने शूटर मनु भाकर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में मनु भाकर की उपलब्धि पर खुशी की लहर है। मनु भाकर ने न केवल हरियाणा का बल्कि पूरे देश का नाम विश्व में रोशन किया है।
मनु भाकर ने इससे पहले भी प्रदेश और देश का मान सम्मान बढ़ाया है। मनु भाकर ने शूटिंग में नए आयाम स्थापित किए है और इस बार उसने इतिहास रच दिया है।
हमें हरियाणा की बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। गौरतलब है कि शूटर मनु भाकर की यह सफलता और भी खास है क्योंकि अब वह भारत के लिए शूटिंग में मैडल जीतने वाली पहली महिला बन गई है।