𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : होम्योपैथिक औषधालय के शुभारंभ के उपलक्ष्य में किया भव्य समारोह का आयोजन - कृषि मंत्री कंवर पाल

क्षमा आर्य ने तिलक लगाकर कृषि मंत्री कंवरपाल से धर्मार्थ होम्योपैथिक औषधालय का करवाया उद्घाटन ! 




POSTED BY : MEHAK   

यमुनानगर, डिजिटल डेक्स ||  यमुनानगर रेलवे रोड स्थित आर्य समाज द्वारा संचालित मोहन लाल आर्य धर्मार्थ होम्योपैथिक औषधालय के शुभारंभ के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। 

जिसमें हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कृषि मंत्री ने समारोह में पहुंचकर हवन यज्ञ में आहुति डाली। स्त्री आर्य समाज यमुनानगर की तरफ से अनुष्का आर्य, नीना आर्य, सुधा गर्ग, आभा गर्ग, ऋचा अग्रवाल, क्षमा आर्य ने तिलक लगाकर कृषि मंत्री कंवरपाल से धर्मार्थ होम्योपैथिक औषधालय का उद्घाटन करवाया।



इस अवसर पर यमुनानगर के निवर्तमान मेयर मदन चौहान और हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग विशेष तौर पर उपस्थित रहे। होम्योपैथिक औषधालय के शुभारंभ के लिए पवित्र यज्ञ का संचालन गुरुकुल शादीपुर के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरुकुल के ब्रह्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

कृषि मंत्री कंवर पाल ने आर्य समाज द्वारा जनकल्याण के लिए धर्मार्थ होम्योपैथिक औषधालय स्थापित करने के लिए सराहना करते हुए कहा कि भारत की आजादी मे 90 प्रतिशत योगदान आर्य समाज का रहा है। उन्होंनेे उपस्थित जन समूह को महर्षि दयानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा की एक समय ऐसा था कि कोर्ट में कत्ल के मुकदमों में अंग्रेज जज द्वारा आरोपी को आर्य समाजी की गवाही पर बरी कर दिया जाता था। 



उन्होंने आर्य समाज यमुनानगर के प्रधान मोहित आर्य की सराहना करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे स्वामी श्रद्धानन्द जी द्वारा लाला बलदेव दास आर्य के सहयोग से स्थापित इस एतिहासिक आर्य समाज मे जन कल्याण कार्यों का शुभारंभ करने का मौका मिला।

यमुनानगर के निवर्तमान मेयर मदन चौहान और हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग ने अपने उद्बोधन में आर्य समाज यमुनानगर के जनकल्याण कार्यो की सराहना की।

अंत में आर्य समाज यमुनानगर के प्रधान मोहित आर्य ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वामी श्रद्धानन्द जी द्वारा लाला बलदेव दास आर्य के सहयोग से स्थापित इस ऐतिहासिक आर्य समाज की स्थापना के 100 वर्ष सन 2025 में पूरे हो जाएंगे। अत: अगले वर्ष आर्य समाज यमुनानगर का भव्य शताब्दी समारोह आयोजित किया जायेगा जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि यह आर्य समाज हरियाणा की स्थापना के लिए 1957 के हिन्दी आंदोलन का मुख्य केंद्र रहा है तथा इस आर्य समाज के सैकड़ों सत्याग्रहियों ने स्व. मंगला देवी के नेतृत्व में हिन्दी आंदोलन मे गिरफ्तारियां दी तथा दो महीने तक अम्बाला सेंट्रल जेल में रहे। मोहित आर्य ने आर्य समाज के जनकल्याण कार्यों में बहुत ही सार्थक योगदान के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन का भी धन्यवाद करते हुए उपस्थित जन समूह का धन्यवाद किया।


इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के अधिकारी डॉ सतीश बंसल, गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रधान राजकुमार गर्ग, गुरुकुल कुरुक्षेत्र के व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के वेद प्रचार प्रमुख विशाल आर्य, स्व. मोहन लाल आर्य के सुपुत्र प्रवीण गर्ग, पोत्र विभोर गर्ग, आर्य समाज के उप-प्रधान प्रबोध महाजन, मंत्री कमल आर्य, कोषाध्यक्ष ललित आर्य, विपन कुमार गर्ग, मिशल अग्रवाल, विकास सलवान, उद्योगपति रवि अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, सुरिंदर आहुजा, डीएवी संस्थाओ के चेयरमैन विजय कपूर, भाजपा यमुनानगर मंडल अध्यक्ष विभोर पाहुजा, भाजपा जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, शक्ति केंद्र प्रमुख युवा नेता राघव गर्ग, रमेश पाहुजा, रविन्द्र पाहूजा, सोनिया पुरी, जतिंद्र चंडोक, संजय पाहूजा इत्यादि उपस्थित रहे।

https://ift.tt/KrHdgL6
Next Post Previous Post

विज्ञापन