𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : तीसरी बार फिर प्रदेश में खिलेगा कमल - मदन चौहान

पूर्व मेयर मदन चौहान ने जनसंपर्क अभियान के तहत - लोगों की समस्याएं सुनी ओर उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया!



POSTED BY : MEHAK

यमुनानगर, डिजिटल डेक्स ||  निवर्तमान मेयर मदन चोहान ने जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा यमुनागर में वार्ड नंबर 15 के आनंद मार्किट में ममता सैन द्वारा आयोजित जन सवाद कार्यक्रम में शामिल गए। इस दौरान पूर्व मेयर मदन चौहान ने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों की समस्याएं सुनी ओर उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।



पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि वार्ड नंबर 15 का दौरा किया गया है और वहां पर आए लोगों की उन्होंने समस्याओं सुनी तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु हरसंभव प्रयास किया। इस दोरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें अवगत कराया। 

उन्होंने कहा कि 10 साल से प्रदेश में विकास की जो लहर दौड़ी है वह कभी दूसरे सरकारों में नहीं हुआ। पहले सरकार ने तो क्षेत्रवाद की राजनीति की है और यमुनानगर जिले को विकास से अछूता रखा। पूर्व की कांग्रेस सरकार की तुलना में भाजपा राज में दस गुना अधिक विकास कार्य हुए है। 


उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन के रास्ते पर चलकर हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है और इस मूलमंत्र के माध्यम से सुशासन पर जोर दिया जा रहा है। 

भाजपा सरकार के सुशासन एवं विकास से प्रभावित होकर विपक्षी दल मुद्दाविहीन हो गए है। इसलिए कांग्रेस कभी सविधान खत्म करने तो कभी ईवीएम के नाम पर तरह तरह की भ्रांतियां फैला कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।जबकि सविधान को ख़त्म करने वाली कांग्रेस है।

भाजपा ने हमेशा सविधान का सम्मान किया है। जिला में विभिन्न प्रकार के हजारों करोड़ रूपये के विकास कार्य पूर्ण करवाए जा चुके हैं और अधूरे विकास कार्यों को भी तुरन्त पूरा करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को इनका लाभ मिल सकें। 

प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है भौतिक विकास के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक विकास को भी बढाया मिला है। सरकार द्वारा प्रत्येक जिला को विकास कार्यों के लिए हर वर्ष करोड़ों रूपये की सौगात दी जाती हैं। 

उन्होंने कहा कि अब केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद हरियाणा प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का समय है। हमें विपक्षी दलों द्वारा जो-जो गलत धारणाएं भाजपा के खिलाफ आम जनता में फैलाई गई हैं उनको आम जनता के बीच जाकर दूर करना है और सरकार की जनहित की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाना है।


https://ift.tt/0GZuz2B
Next Post Previous Post

विज्ञापन