𝐂𝐡𝐚𝐧𝐝𝐢𝐠𝐚𝐫𝐡 𝐍𝐞𝐰𝐬 : किसान ऑर्गेनिक खेती को अपनाएं और आय में इजाफा करें - मुख्यमंत्री

सरकार द्वारा ऑर्गेनिक खेती के लिए किया अलग से प्रावधान, बागवानी किसानों के लिए मैंगो मेला बहुत ही लाभप्रद




चंडीगढ़, डिजिटल डेक्स।। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है ताकि किसान ऑर्गेनिक खेती को अपनाकर अपनी आय में इजाफा कर सकें।

मुख्यमंत्री आज पिंजौर के यादवेंद्र गार्डन में 31वें मैंगो मेला में लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती की ओर रूझान बढ़ाने के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया है। 

राज्य सरकार भी इस उद्देश्य को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए आधुनिक तकनीक को अपने का मौका मिलेगा और प्रदेश के लोगों को स्वच्छ शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। 

उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे ऑर्गेनिक खेती को अपनाएं और अपने और नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाएं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा हर साल मैंगो मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में लोगों को अनेक प्रकार के आमों की किस्में खरीदने अवसर मिलेगा। 

मेले में 300 से अधिक किस्मों के आम देखने को मिले जिससे उन्हें बड़ी खुशी की अनुभूति हुई है। हिमाचल की सुंदर वादियों में आमों के क्षेत्र में अलग ही नजारा देखने को मिलता हैं।

मुख्यमंत्री ने मेले में लगाई गई आम की हर स्टॉल का अवलोकन किया और उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रसिद्ध म्यूजिशियन वादक सुभाष घोष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि इस मेले में हरियाणा, यू पी, पंजाब, हिमाचल सहित कई राज्यों के किसान आम की किस्में लेकर आते है जिससे आपसी आदान प्रदान भी होता है और किसानों को नई जानकारी भी हासिल होती है। 


इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग आनंद उठाते है। विभिन्न प्रकार की स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाती है।

विभिन्न 300 किस्मों के आमों का प्रदर्शन - मैंगो मेला में आम व आम से बने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए 300 विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन किया गया। 

आम की प्रमुख वाणिज्यिक किस्में जो मेले में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, उनमें दशहरी, चौसा, लंगड़ा, अमरपाली, बॉम्बे ग्रीन (मालदा), रतोल, मलिका, अंबिका, रामकेला आदि शामिल हैं। इस मेले में देश भर से बड़ी संख्या में आम उत्पादक भाग लिया और आम की विभिन्न किस्मों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

आगे ये होंगे कार्यक्रम - मेले के दूसरे दिन 13 जुलाई को सुबह 10.00 बजे से गतिविधियों का नया दौर आयोजित किया जाएगा। छात्रों के लिए ग्रुप डांस, कहानी लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन, नेल आर्ट, हैंड राइटिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। बाद में सायं 6.30 बजे बॉलीबुड सनसनी विनोद राठौर अपनी प्रस्तुति देंगे।

तीसरे दिन यानी 14 जुलाई को स्कूल की प्रतियोगिताएं जैसे ग्रुप गायन, ड्राइंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, महेंदी प्रतियोगिता और मैंगो ईटिंग प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी। सायं के समय पंजाबी गायक अशोक मस्ती और गुरप्रीत घुग्गी द्वारा रिब गुदगुदी शो के प्रदर्शन से माहौल खुशनुमा होगा।

इस अवसर पर ए सी एस कला रामचंद्रन, प्रधान सचिव नवदीप सिंह वर्क, उपायुक्त डा. यश गर्ग, डी सी पी हिमाद्रि कौशिक, एस डी एम लक्षित सरीन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



https://ift.tt/mw9yvqj
Next Post Previous Post

विज्ञापन