𝐒𝐢𝐫𝐬𝐚 𝐍𝐞𝐰𝐬 : जवाहर नवोदय स्कूल में देर रात लगी आग

Published On: July 13, 2024
Follow Us

बच्चों का 27 सालों का रिकॉर्ड जला, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है!



सिरसा, डिजिटल डेक्स।। जवाहर नवोदय स्कूल में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आग लग गई। आग स्कूल के लिपिकीय विभाग में लगी और धीरे-धीरे बढ़ते स्कूल के काॅरिडोर तक पहुंच गई। 

इस आगजनी में स्कूल के 1987 से लेकर अब तक के बच्चों का सारा रिकाॅर्ड जल गया है। साथ ही स्कूल के 4 कंप्यूटर, प्रिंटर, एलसीडी व सभी फ्लेक्स भी जल गए हैं। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव ओढ़ां के जवाहर नवोदय स्कूल में शुक्रवार रात को करीब 11 बजे लिपिकीय विभाग के कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। 


धीरे-धीरे आग पूरे कमरे में फैल गई और कमरे में रखा फर्नीचर धू-धूकर जलने लगा। इसके साथ ही कमरे में रखे स्कूल के चार कंप्यूटर, बाहर लगी एलसीडी, फ्लेक्स, प्रिंटर सहित लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग बढ़ते हुए स्कूल के कॉरिडोर तक पहुंच गई।



रात को स्कूल के चौकीदार ने लगी आग को देखकर शोर मचाया और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल ललित कालड़ा को भी इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर ललित कालड़ा मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। 


सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और सुबह आठ बजे तक आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्कूल के 1987 से लेकर अब तक का विद्यार्थियों का रिकॉर्ड भी जल गया। नए दाखिल हुए बच्चों का भी रिकॉर्ड जला है। 



स्कूल में रात को करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। इस घटना में स्कूल का रिकॉर्ड जल गया है। फर्नीचर व कंप्यूटर तथा अन्य सामान भी जला है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, हालांकि लाखाें रुपये का सामान जला है।


https://ift.tt/zkQ8Xij

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment