𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : देर रात क्राइम ब्रांच में तैनात ASI की गोली मारकर हत्या

बाइक पर सवार होकर आए थे 2 बदमाश, यमुनानगर क्राइम ब्रांच में तैनात था पुलिसकर्मी ! हरियाणा, डिजिटल डेक्स।। हरियाणा के करनाल में 2 बाइक सवार बदमाशों ने ASI को गोली मार दी। ASI को तुरंत करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया ...

Photo of author

कावेरी

Published

बाइक पर सवार होकर आए थे 2 बदमाश, यमुनानगर क्राइम ब्रांच में तैनात था पुलिसकर्मी !

हरियाणा, डिजिटल डेक्स।। हरियाणा के करनाल में 2 बाइक सवार बदमाशों ने ASI को गोली मार दी। ASI को तुरंत करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


जहां उसकी मौत हो गई। एएसआई कुटेल-ऊंचा समाना रोड पर टहलने के लिए निकला था। गांव कुटेल निवासी 40 वर्षीय संजीव यमुनानगर क्राइम ब्रांच में बतौर ASI तैनात था। 

मंगलवार की शाम संजीव कुटेल-ऊंचा समाना रोड पर सैर के लिए निकला था। करीब 8.25 बजे अचानक दो अज्ञात बदमाश एक पल्सर बाइक पर सवार होकर आए। 

उन्होंने आते ही संजीव के सिर में गोली मार दी और करनाल की तरफ फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो संजीव सड़क पर तड़प रहा था। तुरंत पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। परिजन संजीव को तुरंत करनाल के अमृतधारा अस्पताल में लेकर पहुंचे।


पुलिस काे मौके से दो जिंदा रौंद भी बरामद हुए हैं। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है
 

और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस इस हमले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि ASI संजीव को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। पुलिस हमलावरों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। कल पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जएगा।

https://ift.tt/VCzGYkD

लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment