𝐑𝐚𝐝𝐚𝐮𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष, मामला दर्ज

एक पक्ष का आरोप :- एस.सी/एसटी एक्ट के मामले में गवाह होने पर रखते है रंजिश 

दूसरे पक्ष का आरोप :- अवैध रूप से फैक्ट्रियों में यूरिया सप्लाई करने से रोका था, इसलिए रखते है रंजिश 

मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण भी चर्चा में है, क्योंकि दोनों ही पक्ष राजनीतिक पार्टियों से संबंध रखते है !


रादौर, डिजिटल डेक्स।। जठलाना में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है। 

एक पक्ष ने जहां पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाया है वहीं दूसरे पक्ष ने यूरिया खाद अवैध सप्लाई का विरोध करने पर रंजिश रखने का आरोप लगाया है। 

मामला दर्ज करने के बाद जठलाना पुलिस अभी चिकित्सको की राय लेने के बाद मामले में अन्य धाराएं भी शामिल करने की बात कह रही है। 


जिसके बाद ही मामले में गिरफ्तारी किए जाने का दावा किया जा रहा है। उधर दोनों पक्षों के लिए हुए विवाद के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से यूरिया सप्लाई का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण भी चर्चा में है। क्योंकि दोनों ही पक्ष राजनीतिक पार्टियों से संबंध रखते है।

एस.सी/एसटी एक्ट के मामले में गवाह होने पर रखते है रंजिश

पुलिस को दी शिकायत में एक पक्ष की ओर से गांव खजूरी निवासी पृथ्वी विजय सिंह ने बताया कि मेरे दोस्त खजूरी निवासी बरखाराम ने साहिल, शुभम, सुदामा, शांतनू, विष्णु इत्यादि के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज करवाया हुआ है। 

जिसमें मै गवाह हूं। इसी कारण उक्त व्यकित उससे रंजिश रखते है। शनिवार की शाम को वह अपने दोस्त बरखाराम के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर जठलाना की ओर जा रहे थे। 

जब वह पंजाब एंड सिंध बैंक के पास पहुंचे तो एक बैलेनो कार चालक ने अपनी कार उनके सामने अड़ा दी। जिसमें से सितेंद्र राणा, साहिल राणा, सुदामा, शिवम, राजू उतरे, जबकि तभी दो बाइको पर सूरज, शांतनू, विष्णू, पिंटू निवासी खजूरी भी आ गए। 

उक्त सभी अपने हाथो में लाठियां, डंडे व तेजधार हथियार लिए हुए थे। सभी ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान उनके साथी प्रताप, यशपाल, अनिमेश, भानू निवासी खजूरी वहां से गुजर रहे थे। 

जब उन्होंने देखा कि कुछ लोग हमारे ऊपर हमला कर रहे है तो वह बीच बचाव में आ गए। लेकिन उक्त लोगों ने उन पर भी हमला बोलकर उन्हें भी घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए और जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

अवैध रूप से फैक्ट्रियों में यूरिया सप्लाई करने से रोका था, इसलिए रखते है रंजिश

मामले में दूसरे पक्ष की ओर से गांव खजूरी निवासी सूरज ने शिकायत दी है। जिसमें उसने आरोपितों पर यूरिया खाद की फैक्ट्रियों अवैध सप्लाई करने का आरोप लगाया है। 

शिकायतकर्ता कहना है कि वह कई बार इस बारे उन्हें रोक चुके है जिस कारण ही वह उनसे रंजिश रखते है। सूरज ने शिकायत में कहा कि मेरा दोस्त साहिल निवासी खजूरी खनन घाट 13 पर नौकरी करता है। 

शनिवार की शाम को साहिल ने उसके पास फोन किया कि उसके पास कोई वाहन नहीं है। इसलिए वह उसे लेने के लिए आ जाए। उस समय मेरे ताऊ का लड़का राजकुमार, चाचा सितेंद्र व निर्मल भी वहीं मौजूद थे। 

हम भी कार में सवार होकर साहिल को लेने के लिए चल दिए। जब वह वापिस लौट रहे थे तो जठलाना में पंजाब एंड सिंध बैंक के पास एक स्कोर्पियों व बोलेरो गाड़ी खड़ी हुई थी। 

उन्होंने अपनी कार की टक्कर हमारी बैलेनो कार में मारी। जिसमें हमारे गांव का प्रताप सिंह, प्रसाद उर्फ भानू, अनिमेश, यशपाल, संजीव निवासी पांजूपुर, दूसरी कार में पृथ्वी विजय सिंह, बरखा राम व कर्ण के साथ 4-5 अन्य लोग मौजूद थे। 

सभी ने लाठियों, डंडो व तेजधार हथियारों ने उन पर हमला बोल दिया और कहने लगे कि तुम्हे हमारे साथ पंगा लेने का मजा चखाते है। उसी समय शिवम व शांतनू भी वहां पर आ गए। 

उन्होंने भी हमे बचाने का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया। सूरज ने बताया कि उक्त आरोपित अपने राजनीतिक प्रभाव का फायदा उठाते हुए क्षेत्र की फैक्ट्रियों में अवैध यूरिया सप्लाई करते है। 

जिन्हें उन्होंने कई बार ऐसा करने से रोका। लेकिन वह नहीं माने। इस बात को लेकर ही उक्त लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे।

प्राथमिक जांच में दोनों पक्ष पुराने मामले व यूरिया खाद सप्लाई को लेकर एक दूसरे से रंजिश रखते है। जांच में पता चला कि दोनों पक्ष पहले इकठा 
ही कार्य करते थे। लेकिन अब दोनों की रंजिश हो गई है। झगड़ा किस कारण हुआ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

फिलहाल चिकित्सकों की राय लेकर मामले में अन्य धाराएं भी इजाद की जाएगी। जिसके बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगारजत शर्मा, थाना प्रभारी जठलाना

https://ift.tt/Ay2usd1
Next Post Previous Post

विज्ञापन