𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : खेलों के माध्यम से खुद को रखा जा सकता है तनाव मुक्त : दर्शन खेड़ा

Published On: June 30, 2024
Follow Us

 खेलों के माध्यम से खुद को रखा जा सकता है तनाव मुक्त : दर्शन खेड़ा 

REPORT BY : RAHUL SAHAJWANI

जगाधरी DIGITAL DESK  ||  जगाधरी विधानसभा के अंतर्गत गांव छछरौली में स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यतिथि के रूप में बसपा प्रत्याशी दर्शन लाल खेड़ा ने शिरकत की। यह क्रिकेट टूर्नामेंट कलसिया इलेवन और मुकेश इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें मुकेश इलेवन टीम ने 7 विकेट जीत हासिल की। 


मौके पर मुख्यतिथि दर्शन लाल खेड़ा ने विजेताओं को सम्मानित किया और टी-20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत पर सभी को बधाई दी। खेड़ा ने कहा कि आज के आधुनिक युग में खेलों के माध्यम से खुद को तनाव मुक्त रखा जा सकता है। समय-समय पर ऐसी प्रतियोगताओं का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर अमरजीत, आशीष, हरप्रीत, गर्व सैनी, परविन्द्र, लाथर खान, अकरम खान, मुकेश, नवीन, रोहित राजन, रोहित शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।


https://ift.tt/GNu4vBD

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment