𝐊𝐮𝐫𝐮𝐤𝐬𝐡𝐞𝐭𝐫𝐚 𝐍𝐞𝐰𝐬 : कुरूक्षेत्र लोकसभा की जनता को डॉ. सुशील गुप्ता ने दिया नामांकन में शामिल होने का न्यौता

नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान: डॉ. सुशील गुप्ता दिल्ली के सांसद एनडी गुप्ता और पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल चीमा भी रहेंगे मौजूद: डॉ. सुशील गुप्ता हरियाणा का बेटा बना ऑस्ट्रेलियन आर्मी में लेफ्टिनेंट, जींद ...

Photo of author

कावेरी

Published

नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान: डॉ. सुशील गुप्ता


दिल्ली के सांसद एनडी गुप्ता और पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल चीमा भी रहेंगे मौजूद: डॉ. सुशील गुप्ता


पूरे लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समर्थक नामांकन रैली में शामिल होंगे : डॉ. सुशील गुप्ता


2024 लोकसभा चुनाव तानाशाही के खिलाफ और संविधान बचाने की लड़ाई: डॉ. सुशील गुप्ता


कुरुक्षेत्र की जनता को मजबूर नहीं, मजबूत उम्मीदवार की जरूरत : डॉ. सुशील गुप्ता

कुरुक्षेत्र DIGITAL DESK  ||  आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को शाहाबाद विधानसभा के गांवों में लोगों से जनसंपर्क किया और जनसभा की। उनके साथ पूर्व एमएलए अनिल धनतौड़ी, कंवरपाल सिंह, चमनलाल डींग, समय सिंह, हरबंस लाल, सिकंदर बाजवा, आशा पठानिया, मान सिंह, पवन कुमार, सुखविंदर बैंस, रमेश सैनी, रामचंद्र, हाकम सिंह, राम सिंह, फकीर चंद, प्रदीप कुमार और सोहनलाल मौजूद रहे। उन्होंने हल्के के लोगों को नामांकन रैली का भी निमंत्रण दिया।




डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरूक्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मैं इंडिया गठबंधन की तरफ से कुरुक्षेत्र लोकसभा से गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करूंगा। इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता, पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मौजूद रहेंगे। उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को तानाशाही से बचाने के इस संघर्ष में आप सभी मेरा सहयोग करें। 



उन्होंने कहा मैं कुरुक्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि संसद में कुरुक्षेत्र लोकसभा के स्थानीय मुद्दों को उठाऊंगा और उनको पूरा करने का काम करूंगा। कुरूक्षेत्र को धार्मिक पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित करूंगा और रिंग रोड का निर्माण कराऊंगा। साथ ही अस्पतालों में डॉक्टर, बेड और अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करना, शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों, शौचालयों, पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई और कुरूक्षेत्र की आवाज संसद में उठाने के लिए आम आमदी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें चुना है। इस लड़ाई में सभी के सहयोग की जरूरत है। इसलिए इस नामांकन रैली में सभी शामिल हों।


उन्होंने कहा कि बीजेपी का कुरुक्षेत्र से एक डरा हुआ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। बीजेपी को कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो नवीन जिंदल को ईडी का डर दिखा कर उम्मीदवार बना दिया। जिस व्यक्ति को खुद बीजेपी ने कुरूक्षेत्र की धरती पर कोयला चोर कहा, उसे ही कुरुक्षेत्र से बीजेपी का प्रत्याशी बना दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी आवाज नहीं उठा सकता वो कुरुक्षेत्र की जनता की आवाज क्या उठाएगा। आज कुरुक्षेत्र की जनता को मजबूर उम्मीदवार नहीं मजबूत उम्मीदवार की जरूरत है। 



उन्होंने कहा कि यदि देश का प्रधानमंत्री झूठ बोले तो जनता किस पर विश्वास करे। ये वही प्रधानमंत्री मोदी है जिसने हर खाते में 15 लाख रुपए, किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था और 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के सभी वादे जुमला निकले। कोई पार्टी और चुनाव महत्वपूर्ण नहीं है, इस समय देश और लोकतंत्र सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिसको बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि इस बार पीएम मोदी की विदाई तय है। इसलिए इन्होंने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया ताकि गठबंधन टूट जाए। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा जेल से सरकार चला लेंगे, लेकिन इंडिया गठबंधन नहीं तोड़ेंगे . 


READ ALSO  –  𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : हरियाणा लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, अनिल पाल व कंवरपाल गुर्जर का नाम भी शामिल

https://ift.tt/0kxtwsF

लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment