पूर्व मंत्री अनिल विज ने भीषण सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों की दी सांत्वना व अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना

Published On: May 24, 2024
Follow Us

पूर्व मंत्री अनिल ने फोन पर मुख्यमंत्री से बात कर घायलों को हर संभव मदद देने का आह्वान किया

अम्बाला DIGITAL DESK  ||   हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला छावनी विधायक अनिल विज ने आज अंबाला के जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों एवं घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने प्रात: सिविल अस्पताल और आदेश मेडिकल कालेज में पहुंचे घायलों से बातचीत की और वहां मौजूद परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। 


विज ने इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से फोन पर बात की और घायलों व परिजनों की हर प्रकार मदद करने का आग्रह किया।  वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री अनिल विज ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से परिवार के लोग वैष्णों देवी जा रहे थे। जीटी रोड पर ट्रक के साथ मिनी बस की भयंकर दुर्घटना हुई है जिसमें छह लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए है। घायलों का अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल और आदेश अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात की है कि घायलों व परिजनों की हर प्रकार से मदद की जाए और इनको इनके घरों में पहुंचाने का प्रबंध किया जाए। 



गौरतलब है कि गत मध्य रात्रि जीटी रोड पर मध्य रात्रि ट्रक व मिनी बस की टक्कर में वैष्णों देवी जा रहे छह लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए जोकि अस्पतालों में उपचाराधीन है।

READ ALSO  –  𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : लोकसभा चुनाव की तैयारियां मुकम्मल –  प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक होगा मतदान

https://ift.tt/yFvrt4l

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment