𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : महिलाओं के खाते में सालाना एक लाख रुपया व नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण क्रांतिकारी कदम- चौ. उदयभान

Published On: April 9, 2024
Follow Us

Udaibhan said fake cases filed against farmers will be taken back, to save them from government harassment. “Comprehensive welfare schemes will be launched to empower the workers. To improve health services, a medical college will be built in every district, and like the Congress government of Rajasthan, Chiranjeevi scheme of free treatment up to Rs 25 lakh will be started in the entire country,” he added.

हरियाणा, डिजिटल डेक्स।। जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस ने एक ऐसा मेनिफेस्टो जनता के सामने रखा है जो हर वर्ग के साथ न्याय करता है। 


महिलाओं को सशक्त करने के लिए उनके खाते में सालाना एक लाख रुपये डालना, आशा वर्कर, मिड-डे मिल वर्कर्स की आमदनी दुगुनी करना, 30 लाख नौकरियां को 1 साल के भीतर भरना और उसमें 50% महिलाओं को आरक्षण देने का ऐलान किया गया है। 

युवाओं को सशक्त करने के लिए एक लाख रुपये सालाना की अप्रेंटिस-शिप और बिना पेपर लीक व घोटाले के भर्ती करना कांग्रेस की प्राथमिक घोषणाओं में से एक है। किसानों को देश में पहली बार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का ऐलान किया गया है।

उदयभान ने कहा कि किसानों को सरकारी प्रताड़ना से बचाने के लिए उन पर दर्ज फर्जी मुकदमों को खत्म किया जाएगा। श्रमिकों को सशक्त करने के लिए व्यापक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी। 


स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा और राजस्थान की कांग्रेस सरकार की तरह पूरे देश में 25 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की चिरंजीवी योजना शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें

हरियाणा को सरकार नहीं ठेकेदार चला रहे हैं, बीजेपी ने नौकरियों व ग्रामीण विकास को किया ठेकेदारों के हवाले- हुड्डा

https://ift.tt/zEx043i

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment