𝐑𝐚𝐝𝐚𝐮𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : हिमाचल में भाजपा सरकार का तानाशाही रवैया… हुई सच्चाई की जीत- बीएल सैनी

भाजपा ने अन्य राज्यों की तरह यहां भी लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया है !



रादौर, डिजिटल डेक्स।। हिमाचल में एक बार फिर भाजपा सरकार  ने अपना तानाशाही रवैया दिखाने का प्रयास किया है। लेकिन वहां सच्चाई की जीत हुई है और कांग्रेस भाजपा द्वारा बिछाए गए कुचक्र से बाहर आ गई है। 

भाजपा ने अन्य राज्यों की तरह यहां भी लोकतंत्र  का गला घोटने का प्रयास किया है। भाजपा की ओर से बार बार किए जा रहे इस प्रकार के प्रयास न तो देश की जनता के हित में और न ही देश के लोकतंत्र के हित में है। 

समय आने पर देश की जनता इसका  करारा जवाब देगी। यह शब्द विधायक डा. बीएल सैनी ने कहे। वह अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।



डा. सैनी ने कहा कि अभी विधानसभा का सत्र समाप्त  हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी विधायको को विधानसभा में अपनी बात रखने का पूरा समय नहीं दिया गया। विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के लाखों लोगों को विधानसभा में प्रतिनिधित्त्व करता है। 

अगर विधानसभा में विधायक को अपनी जनता  की समस्याओं को रखने का समय नहीं दिया जा रहा है तो यह न केवल विधायक की अनदेखी का प्रमाण है बल्कि लाखों लोगों की अनदेखी करना इससे प्रमाणित हो रहा है। 

एक ओर तो सरकार समानता का दावा  करती है वहीं विधायको को विधानसभा में बोलने तक का पूरा समय भी नहीं दिया जाना सरकार की दोहरी नीति का दर्शा रहा है। हर बार ऐसा ही होता है।

विधानसभा सत्र केवल मात्र एक दिखावा  बनकर रह गया है। सरकार का जनता की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं है। युवाओं को रोजगार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार जानबूझ कर भर्तियों को अटका रही है। 

ताकि युवाओं को गुमराह कर उनके वोट हथियाए जाए। सरकार ने आनलाइन को अपनी ढाल बनाया हुआ है और लोगों को आनलाइन के फेर में फंसाकर रखा जा रहा है। 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि  प्रदेश में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। जिससे अब कांग्रेस व आप पार्टी के प्रत्याशियों की जीत और अधिक मजबूत हो गई है। 

जनता चुनावों में अपने साथ किए जा  रहे भेदभाव का बदला भाजपा से लेगी और उन्हें सत्ता से बाहर करने का कार्य किया जाएगा। 

इस अवसर पर विशाल सैनी, संग्राम सिंह राणा, उमेश बुबका, मा. मूलाराम, रमेश राणा, रामचंद्र सैनी, बलजीत घेसपुर, धर्मपाल रपड़ी इत्यादि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: 
रादौर: मंदिर जाने की बात कहकर निकली युवती वापिस नहीं लौटी https://ift.tt/1oHnUxS
Next Post Previous Post

विज्ञापन