𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने जगाधरी स्थित अपने कार्यालय पर सुनी जन समस्याएं

कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने जगाधरी स्थित अपने कार्यालय पर सुनी जन समस्याएं


अंतोदय की भावना से आगे बढ़ रही है मनोहर सरकार - कंवरपाल








यमुनानगर DIGITAL DESK  ||   हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने शुक्रवार को अपने जगाधरी कार्यालय में जनता दरबार में समस्याओं का समाधान करते हुए कई लोगों को मौके पर सहायता प्रदान की। उन्होंने ज्यादातर समस्याओं का तत्परता से और संवेदनशीलता के साथ हल किया, जिससे लोगों को आस्था मिली है कि उनकी समस्याएं ध्यान से सुनी जा रही हैं। इसके अलावा, कुछ गंभीर शिकायतों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित दिशा निर्देश दिए, जिससे उन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो सके।





कैबिनेट मंत्री कंवर पाल अपने समर्पण से जनता के लिए सेवाएं प्रदान करते हुए अपने कार्यालय में जनता दरबार को नियमित रूप से संचालित कर रहे हैं, जिससे लोगों का सीधा संपर्क मंत्री से होता है। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास और बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही चहुमुखी विकास को बढावा देने पर बल दिया गया है और अंत्योदय की भावना से हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का यही प्रयास रहा है कि विकास के मामले में प्रदेश के किसी भी क्षेत्र को अछूता नहीं रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए हैं उन्हें अवश्य पूरा किया जाएगा। हरियाणा की सरकार ने विकास की दृष्टि से नए-नए आयाम स्थापित किए हैं, जिसमें मनोहर सोच और मनोहर विजन का महत्वपूर्ण योगदान है।





कंवरपाल ने कहा कि लोगों ने हलके की बागडोर इसलिए दी कि मैं उनकी समस्याओं का समाधान कर सकें और मेरा भी दायित्व बनता है कि मैं लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करके लोगों की समस्याओं का समाधान करवा सकूं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यों व समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग,महामंत्री प्रियांक शर्मा,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी,भाजपा मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, पीयूष गोगियांन उपस्थित रहे।





https://ift.tt/bF92Z5g
Next Post Previous Post

विज्ञापन