𝐂𝐡𝐚𝐧𝐝𝐢𝐠𝐚𝐫𝐡 𝐍𝐞𝐰𝐬 : समाज की प्रगति के लिए महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक- कंवरपाल

Published On: March 8, 2024
Follow Us

Haryana Minister for School Education, Forest and Tourism, Kanwar Pal Gurjar on the occasion of International Women’s Day extended heartfelt greetings and best wishes to women, and in his congratulatory message, he stated the necessity of women’s equal participation in various sectors for the progress of the nation and society.


चंडीगढ़, डिजिटल डेक्स।।  हरियाणा के स्कूल शिक्षा वन एवं पर्यटन मंत्री  कंवरपाल गुर्जर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि देश और समाज की प्रगति के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी आवश्यक है। 

Women’s equal participation is essential for societal progress


हमारे इतिहास में अनेक महिलाओं के संदर्भ मिलते हैं जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उपलब्धियों के उच्चतम आयाम स्थापित किए। 


वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट  कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं तथा बालिकाओं की सर्वांगीण प्रगति के लिए कृत संकल्पित है। इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं  की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। 


इनमें समृद्धि और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। इसमें उच्च शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए कई पहलुओं को शामिल किया गया है। 

सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं  के लिए विशेष योजनाएं शुरू करके उन्हें समृद्धि की दिशा में अग्रसर करने का प्रयास किया है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  अनेकों महिला केंद्रित योजनाएं जैसे उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, जनधन खाता खुलवाने, हर घर नल से जल, मातृ वंदन योजना, सुकन्या योजना, विश्वकर्मा योजना इन सभी योजनाओं से महिलाओं को बहुत लाभ मिला है। 


केंद्र और प्रदेश सरकार ने ऐसी  योजनाएं चलाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाए है और महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है।

https://ift.tt/mZgcs2Y

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment