𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : किसानों के हाईवे जाम के दौरान वकील ने दिखाई धौंस, किसानों ने कहा यह RSS का वकील

किसानों के हाईवे जाम के दौरान वकील ने दिखाई धौंस -  किसानों ने कहा यह RSS का वकील


पुलिस के सामने किसान और वकील के बीच हुई धक्कामुक्की - तुरंत वापस लौटा वकील






यमुनानगर DIGITAL DESK  ||  आज पूरे हरियाणा में गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर सभी जिलों में 2 घंटे के लिए नेशनल हाईवे को जाम किया गया था। इस दौरान एक वकील ने किसानों को खरी खोटी सुनानी शुरू की। इसके बाद अचानक से माहौल बदल गया। प्रदर्शनकारी किसानों और वकील के बीच गरमा गरम बहस हुई और नौबत धक्का मुक्की तक पहुंच गई।





इस दौरान प्रदर्शनकारी किसान आपे से बाहर हो गए और उन्हें RSS का वकील बताने लगे। वकील ने किसानों के बीच पहुंचकर पहले किसानो के हित में बात करी और फिर अचानक से किसानो के खिलाफ बोलने लगे। किसानों का कहना था कि हमने 2 घंटे के लिए हाईवे जाम किया था लेकिन वकील के विनती करने पर उसे जाने दिया गया, लेकिन वकील एक दम से गाडी को रोक घरना स्थल पर पहुँच गया और माहौल को ख़राब करने की कोशिश की।  इसके बाद वकील आपा खो बैठा और किसानों को भली बुरी कहने लगा। इसके बाद किसानों ने वकील को घेर लिया और उसकी गाड़ी को पीछे धकेलने लगे।




भारतीय किसान यूनियन जिला यमुनानगर चढूनी ग्रुप के डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर का कहना है कि इस तरह के कुछ लोग माहौल बिगड़ने का काम करते हैं। यह RSS का वकील है और यह बीजेपी के व्यक्ति हैं जो प्रदर्शन को खराब करना चाहते हैं और किसानो को बदनाम करना चाहते है। वकील और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच इस तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस ने दोनों को समझने की कोशिश की। काफी देर बाद वकील वापस अपनी कार लेकर चला गया। 

 


https://ift.tt/1OKbA5u
Next Post Previous Post

विज्ञापन