New Delhi : लाल किला आम लोगों के लिए बंद, किसानों के दिल्ली कूच के चलते लिया फैसला

Published On: February 13, 2024
Follow Us

लाल किला आम लोगों के लिए बंद – पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात


DELHI DIGITAL DESK  ||  किसानों के दिल्ली कूच के चलते लाल किला आम लोगों के लिए बंद करने का फैसला किया गया. सुरक्षा कारणों के चलते लाल किले को बंद किया गया है. आपको बता दें कि किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है. किसानों ने दिल्ली कूच का ऐला किया. 


पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़ गए है. हरियाणा पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई है. नौजवानों ने बैरिकैड्स को मौके से उठाया तो पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे. किसानों को करीब 300 मीटर तक पीछे हटाया जा चुका है, लेकिन प्रदर्शनकारी दिल्ली में घुसने के लिए अड़े है.


दिल्ली की सीमाओं पर बहुस्तरीय अवरोधक, कंक्रीट के अवरोधक, लोहे की कीलों और कंटेनर की दीवारें लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी सुरक्षाबल तैनात है. पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया. दिल्ली में धारा 144 लगी हुई है. समूह में आना हथियार लाना और किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करना प्रतिबंधित है.

READ ALSO  –  𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : भाजपा की लोकप्रियता को देख विपक्षी दल करवा रहा है किसान आंदोलन : पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर

https://ift.tt/Iif1Rn7

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment