Haryana News: हरियाणा सरकार ने एक और टोल प्लाजा हटाया, सीएम मनोहर लाल ने हटाने का किया था ऐलानऊद

Published On: February 3, 2024
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों को राहत देते हुए एक और टोल प्लाजा को हटा दिया है। सीएम के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग ने नाहरा-नाहरी रोड पर गांव बामडोली में स्थापित टोल प्लाजा को हटा दिया है।

इससे ग्रामीणों के साथ ही व्यावसायिक वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली। मालूम हो कि मनोहर लाल ने प्रदेश के कई इलाकों में करीब 8 टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया था।

एक अनुमान के मुताबिक, यहां से गुजरने वाले व्यावसायिक वाहनों से रोजाना करीब 25 हजार रुपये टोल वसूला जाता था।

PWD द्वारा संचालित 7 टोलों को हटाने की घोषणा की गई

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के लोगों को राहत देते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित 7 और एक अन्य टोल प्लाजा को बंद करने की घोषणा की थी.

इस फैसले से आम आदमी को एक साल में करीब 22.5 करोड़ रुपये के टैक्स कलेक्शन से राहत मिलेगी।

बहादुरगढ़ के नाहरा-नाहरी रोड पर बामडोली स्थित टोल प्लाजा पर भी करीब एक करोड़ रुपये की सालाना टैक्स वसूली होती थी।

इसके अलावा नाहरा-नाहरी रोड पर राई के पास बरोटा से भी टोल हटा लिया गया है।

कुरूक्षेत्र जिले में पेहवा-पटियाला रोड पर तेओकड़ टोल प्लाजा बंद है। सीएम ने होडल नूंह-पटौदा पटौदी रोड, सौंध, चरोदा और पथरेड़ी रोड पर तीन टोल प्लाजा को बंद करने की भी घोषणा की थी।

फ़रीदाबाद में भी टोल बंद रहेंगे

सीएम की घोषणा के मुताबिक, पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर सुनहेड़ा टोल प्लाजा के अलावा, बंधवाड़ी, क्रशर जोन, पाखल, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ सोहना रोड पर नुरेरा टोल प्लाजा और फिरोजपुर झिरका बिवांर रोड पर अलीपुर तिगरा और बिवांर टोल प्लाजा बंद रहेंगे। इनमें से ज्यादातर टोल बंद हो चुके हैं, जबकि कुछ टोल प्लाजा कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद ही बंद होंगे।

हरियाणा सरकार द्वारा टोल प्लाजा बंद करने के बाद ग्रामीणों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। टोल वसूली के दौरान कई बार ग्रामीणों और टोल कर्मचारियों के बीच झड़प हो चुकी है।

ग्रामीण काफी समय से इस टोल को बंद करने की मांग कर रहे थे. पहले इस टोल प्लाजा पर ठेकेदारों के माध्यम से टोल वसूली की जाती थी, लेकिन वर्तमान में विभाग के कर्मचारी ही यहां टोल वसूली करते थे।

सीएम की घोषणा के बाद टोल बंद

पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता रितेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में बामडोली टोल प्लाजा को बंद करने की घोषणा की थी। इस संबंध में विभागीय आदेश एक फरवरी को प्राप्त हुए थे, जिसके बाद रात 12 बजे से टोल नाका हटा दिया गया है। अब यहां से गुजरने वाले व्यावसायिक वाहनों को कोई टोल नहीं देना होगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment