Aaj Ka Mousum Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन होगी बारिश, 29 फरवरी से कई स्थानों ओलावृष्टि की संभावना

Published On: February 26, 2024
Follow Us

Aaj Ka Mousum Update: हरियाणा में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 27 फरवरी तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में सोमवार व मंगलवार को बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 29 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस समय एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से उत्तरी पंजाब पर एक कमजोर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। 

इसके कारण दक्षिण-पूर्वी नम हवाएँ और रुक-रुक कर दक्षिण-पश्चिम हवाएँ चल रही हैं। विपरीत दिशाओं से आ रही हवाओं के मिश्रण के कारण मौसम में बार-बार बदलाव और आंशिक बादल देखे जा रहे हैं।

इस विक्षोभ का असर 27 फरवरी तक रहेगा। इस विक्षोभ के कारण 26 और 27 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। 

इसके बाद 29 फरवरी की रात को नये मध्यम पश्चिमी विक्षोभ के कारण 1 से 3 मार्च तक प्रदेश भर में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद कोहरा और ठंड फिर बढ़ेगी।

रविवार को पूरे दिन धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम रहा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment