𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : मॉडल टाउन में 74.44 लाख से तीन सड़कों का होगा निर्माण व चौड़ीकरण, विधायक ने किया शिलान्यास

निकासी के लिए डाली जाएगी अंडरग्राउंड पाइप लाइन, विधायक ने गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश


47.04 लाख रुपये की लागत से डा. जीडी शर्मा की दुकान से लेकर वीवो सर्विस सेंटर तक सड़क निर्माण के साथ होगा चौड़ीकरण


27.40 लाख से जोरावर सिंह के घर से शिव मंदिर तक और क्वात्रा के घर से मक्कड़ के घर तक सड़कों का होगा नवनिर्माण







यमुनानगर DIGITAL DESK  ||    नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर आठ के मॉडल टाउन में 74.44 लाख रुपये की लागत से तीन सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। पानी की निकासी के लिए यहां अंडरग्राउंड पाइप लाइन भी डाली जाएगी। वीरवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया और नारियल फोड़कर सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक अरोड़ा ने निगम अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए विकास कार्य जल्द का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।








विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि नगर निगम द्वारा 47.04 लाख रुपये की लागत से मॉडल टाउन में डा. जीडी शर्मा की दुकान से लेकर वीवो सर्विस सेंटर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा 27.40 लाख की लागत से जवाहर पार्क के नजदीक जोरावर सिंह के घर से शिव मंदिर तक और क्वात्रा के घर से मक्कड़ के घर तक सड़कों का नवनिर्माण किया जाएगा। विधायक अरोड़ा ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तीनों विकास कार्यों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू करवाए गए है, वहां की जनता इन कार्यों को करवाने में सहयोग करें। यदि कहीं गुणवत्ता से खिलवाड़ हो तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें दें। विकास कार्यों में कहीं भी गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे है। नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, लिंक रोड व अन्य सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। देश तेजी से तरक्की कर रहा है। सड़क सड़कों को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर, अंडरपास व बाईपास बनाए जा रहे हैं। हर व्यक्ति की राह सुगुम बनाई जा रही है। सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। नगर निगम के हर वार्ड में करोड़ों के विकास कार्य किए जा रहे है। हर वार्ड में गलियों, सड़कों व नालियों का निर्माण किया जा रहा है। वार्ड आठ की बात करें तो यहां बीते पांच साल में लगभग 29 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य हुए है। सबसे अधिक मॉडल टाउन की सड़कों व पार्काें के विकास पर खर्च किये गए। मॉडल टाउन में अब चौड़ी सड़कें बन चुकी है। जिन स्थानों पर जहां पहले अंधेरा रहता था, वहां अब डेकोरेटिव लाइट जगमग हो रही है। हमारी सरकार द्वारा बिना भेदभाव हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए है। जो जनहित में है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संगीता सिंघल, निवर्तमान पार्षद विनोद मरवाह, आशीष लूथरा, अमन सग्गड़, संजय मेहता, संजीव कुमार, अशोक दुग्गल, इशमीत सिंह आदि मौजूद रहें।



https://ift.tt/I6lTQkG
Next Post Previous Post

विज्ञापन