𝐏𝐚𝐧𝐜𝐡𝐤𝐮𝐥𝐚 𝐍𝐞𝐰𝐬 : महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

ACP Crime Arvind Kamboj


पंचकूला, डिजिटल डेक्स।। पंचकूला एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज ने आज प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है और इस मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।

एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर- 19 इंचार्ज मोहिन्द्र सिंह ढाण्डा के नेतृत्व में टीम ने मर्डर की गुत्थी का सुलझाते हुए दो आरोपियो गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान प्रमोद पुत्र प्रभास सिंह वासी खडक मंगोली जिला पंचकूला तथा अभिषेक उर्फ अभी पुत्र सुनील कुमार वासी खडक मंगोली जिला पंचकूला के रुप में हुई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रवक्त ने बताया कि 14 फरवरी 2023 को सुबह के समय कन्ट्रोल रुम में सूचना मिली थी कि सेक्टर- 22 पंचकूला के पास एक महिला का शव मिला है।

जिस बारे सूचना प्राप्त करके पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर देखा कि वह पर करीब 30 - 35 वर्ष की महिला का शव है। जिसके मुँह पर पर गहरी चोट के निशान थे।

पुलिस ने मृतक महिला को डाक्टरी परिक्षण हेतु नागरिक अस्पताल सेक्टर- 6 में भर्ती करवाकर थाना चण्डीमन्दिर में भारतीय दंड सहिता की धारा 302/201 के तहत मामला दर्ज करके महिला की शिनाख्त करवाई।

वहीं इस मामले की आगामी छानबीन क्राईम ब्रांच सेक्टर- 19 के द्वारा अमल में लाई गई।

जिस मामलें में आगामी कार्रवाई इन्सपेक्टर मोहिन्द्र सिंह क्राईम ब्रांच सेक्टर- 19 के द्वारा कार्रवाई करते हुए मामलें मे गहनता से छानबीन करते हुए कल दिनांक 17.02.2024 दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। 

जिन आरोपियो को आज अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर पुछताछ की जायेगी।

ये भी पढ़ें:
जींद : Haryana DGP ने पंजाब की सीमा के साथ लगते दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर का किया निरीक्षण https://ift.tt/nzrUiOM
Next Post Previous Post

विज्ञापन