𝐑𝐚𝐝𝐚𝐮𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को बुलाया भारत बंद

Published On: February 14, 2024
Follow Us

संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी के भारत बंद को लेकर प्रोग्राम जारी किया. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि कॉर्पोरेट लूट को खत्म करने, खेती-किसानी बचाने, भारत बचाने के लिए 16 फरवरी 2024 को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रामीण बंद रहेगा !

रादौर, डिजिटल डेक्स।। दिल्ली चलो आह्वान से खुद को अलग करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है 


संयुक्त किसान मोर्चे ने 16 फरवरी के भारत बंद को लेकर प्रोग्राम जारी किया. बयान में कहा गया है कि कॉर्पोरेट लूट को खत्म करने, खेती-किसानी बचाने।

वही, संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक गांव कांजनू में जिला कार्यालय में हुई। बैठक में सयुक्त किसान मोर्चा के नेता प्यारेलाल तंवर व महिपाल चमरोडी मौजूद रहे। 


बैठक में 16 फरवरी को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक रहने वाले ग्रामीण भारत बंद कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।


इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर व ब्लाक अध्यक्ष अशोक डांगी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा लोगों से कारर्पोरेट लूट को खत्म करने, कृषि बचाने और भारत को बचाने के ऐतिहासिक संघर्ष को सफल बनाने के लिए सभी किसान मजदूरो से समर्थन और सहयोग की अपील कर रहा है। 

किसानों के संघर्ष के लिए 16 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रामीण भारत बंद रहेगा। जिसके तहत इस दिन गांव के सभी कृषि मनरेगा कार्यों के लिए किसान, मजदूर अपने खेत में भी नहीं जाएगा। सब्जियां अन्य फसलों की आपूर्ति और खरीद निलंबित रहेगी। 

गांव की सभी दुकाने, अनाज मंडिया, सब्जी मंडी, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, ग्रामीण, औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संस्थानों निजी क्षेत्र के उद्योगों को बंद करने का अनुरोध किया गया है। 

सड़क पर भी सामान्य सार्वजनिक और निजी परिवहन सड़कों पर नहीं चलें इसकी व्यवस्था की जाएगी। केवल आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ते खुले रखे जाएगें। 

सुभाष गुर्जर ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल चक्का जाम रखा जाएगा। उन्होंने सभी किसान, मजदूर, दुकानदारों व ट्रांसपोर्टरो, व्यापारियों व कर्मचारियों से 16 फरवरी को रादौर बस स्टैंड पर पहुंचने की अपील की। ताकि ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाया जा सके। 

मौके पर स.रविंद्रपाल जिला महासचिव, महिपाल चमरोडी, प्यारेलाल तंवर, अशोक डांगी प्रधान, विनोद डांगी, मदनलाल काजंनू, ऋषिपाल कांबोज व गुरदयाल सिंह मौजूद रहे।

https://ift.tt/cvsZNY6

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment