इनेलो से दो बार विधायक रहे नफे सिंह राठी की पार्टी में थी गहरी पैठ, उनकी हत्या पर नेताओं ने क्या कहा?

Published On: February 26, 2024
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में कानून व्यवस्था का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता कि राज्य की सबसे पुरानी क्षेत्रिय पार्टी इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की सरेआम गोलियां मार कर हत्या कर दी जाती है।

नफे सिंह राठी का जन्म1958 को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जटवाड़ा में हुआ। नफे सिंह राठी लंबे समय तक इंडियन नेशनल लोकदल से जुड़े रहे। पार्टी में उनका अपना अलग रुतबा था। 

वह चौटाला परिवार के काफी करीबी थे। वह 1996 और 2000 में इनेलो के टिकट पर विधायक बने। वह दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रहे। 

उन्होंने रोहतक से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। वह पूर्व विधायक एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। इनेलो ने वर्ष 2020 में उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी थी। वर्तमान में वह कुश्ती संघ (भारतीय शैली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे।

हरियाणा विधानसभा में आज हंगामे के आसार

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने राठी की हत्या पर दुख व्यक्त किया है और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अभय और हुड्डा इस मुद्दे को सोमवार को विधानसभा में उठा सकते हैं, जिस पर हंगामे के आसार हैं।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि- सरकार की लापरवाही के कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था दिवालिया हो गयी है। राज्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विपक्ष ने सड़क से लेकर विधानसभा तक लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया और सरकार को चेतावनी दी। मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं लेकिन एक हरियाणवी होने के नाते इस स्थिति को लेकर चिंतित हूं।’ हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य है। इससे पहले भी बदमाशों ने विधायकों को निशाना बनाया था।

वहीं राज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराध का बोलबाला है, कानून व्यवस्था श्मशान में है। लगातार हो रहे अपराध बीजेपी-जेजेपी के खोखले दावों की पोल खोल रहे हैं। मैं नफे सिंह राठी की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

हरियाणा के गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इस पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा- नफे सिंह राठी की हत्या से जुड़ा घटनाक्रम दुखद है। राठी मेरे साथ विधायक रहे हैं। मैंने अधिकारियों से बात की है और उन्हें तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है। स्पेशल टास्क फोर्स भी तैनात की गई है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही कार्रवाई करेगी। घटना का कारण क्या है, यह अभी कहना संभव नहीं है।

वहीं जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा कि नफे सिंह राठी की हत्या अत्यंत दुखद है और यह घटना अत्यंत निंदनीय है। नफे सिंह का निधन एक अपूरणीय क्षति है। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ ईश्वर नफे सिंह राठी की आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि नफे सिंह राठी की हत्या से स्तब्ध हूँ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं इस हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही हमलावरों को पकड़ लेगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment