Weather Update: हरियाणा समेत इन राज्यों में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published On: January 15, 2024
Follow Us

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, 14 जनवरी से दक्षिण प्रायद्वीपीय (आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना) भारत में भी पूर्वोत्तर मानसून की बारिश खत्म हो जाएगी।

वहीं, राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह भी शीतलहर जारी रही। आज का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है। 

मौसम अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। आईएमडी ने आज और कल शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 20 जनवरी तक दिल्ली में मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में सताएगी ज्यादा ठंड!

आईएमडी के अनुसार, 14 और 15 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश और बिहार, हरियाणा के कुछ हिस्सों में ठंड से गंभीर ठंड के दिन होने की संभावना है। वहीं, 14-16 जनवरी के दौरान पंजाब के कुछ स्थानों पर गंभीर शीत लहर की संभावना है।

हिमाचल में बर्फबारी, यातायात रहेगा प्रभावित!

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हुई। 

मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 और 17 जनवरी को ऊंचे इलाकों में एक-दो जगहों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में एक-दो जगहों पर बारिश की संभावना है। घने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के सात जिलों मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में धुंध छाई हुई है।

यूपी में रेड अलर्ट जारी

ठंडी हवाओं के चलते मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने का अनुमान है। 

15 जनवरी यानी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक के जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है।

हरियाणा की बात करें तो सोमवार को राज्य के नौ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में घने कोहरे के साथ ठंडे दिन रहने की संभावना है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment