Weather Alert Haryana : हरियाणा-पंजाब के लिए नहीं ठंड से अभी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published On: January 27, 2024
Follow Us

Weather Alert Haryana : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तीन दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई है। हालांकि दोपहर तक छूप निकलेगी।

ठंड से कोई राहत नहीं मिलने का हवाला देते हुए आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इसके बाद कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

आईएमडी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन-छह डिग्री सेल्सियस के बीच है। आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि शनिवार और रविवार को पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

हिसार सबसे ठंडा

शुक्रवार को हरियाणा के हिसार जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, 1 फरवरी के आसपास हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

30 और 31 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में भी गिरावट हो सकती है। अंबाला में आज न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 18 से 21 डिग्री तक जाने की संभावना है। 

करनाल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

कहां अभी कितना है तापमान?

• चंडीगढ़ में वर्तमान तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस है।

• फिलहाल अमृतसर में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है।

•पटियाला में वर्तमान तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस है।

• लुधियाना में वर्तमान तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस है।

• फिलहाल अंबाला में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस है।

•हिसार में वर्तमान तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस है।

• करनाल में वर्तमान तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस है।

• फिलहाल गुरूग्राम में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम संबंधी सलाह

  • घने कोहरे के दौरान घर से काम होने पर ही गाड़ी लेकर या बाहर निकले।
  • गर्म कपड़े साथ रखे। शीत लहर से बचने के लिए गर्म टॉपी जरूर पहने। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment