Weather Alert : जनवरी तक नहीं कम होगी ठंड, एक फरवरी से होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Published On: January 25, 2024
Follow Us


Weather Alert: पंजाब में ठंड के साथ-साथ कोहरे का कहर जारी है। पिछले 13 साल बाद ऐसा हुआ है कि जनवरी के 24 दिन बाद भी बारिश नहीं हुई। 

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2011 से 2023 तक हर साल जनवरी में बारिश हुई है। बुधवार को पंजाब का नवांशहर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 दिनों तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं, पंजाब में बारिश न होने से कोहरा नहीं छंट रहा है। इससे हवा में मौजूद धूल के कण साफ नहीं हो पा रहे हैं और धुंध व कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पूरे जनवरी माह में हरियाणा में ऐसे ही हालात रहेंगे

पश्चिमी विक्षोभ का असर 25 जनवरी के बाद हरियाणा में दिखने वाला है। इससे रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद 27 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा जो पहाड़ी इलाकों को प्रभावित करेगा। अगर पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हुआ तो इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर पूरे जनवरी महीने ऐसे ही हालात रहने वाले हैं।

बारिश के भी आसार

मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी के आखिरी हफ्ते में हरियाणा में बारिश के आसार हैं। हालांकि पहली जनवरी में बारिश नहीं हुई है। प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार देखने को मिल रहा है। इससे तापमान गिर रहा है. मौसम विभाग लगातार ठंडे दिन और शीतलहर की चेतावनी जारी कर रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक 30 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और एक फरवरी को हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

अभी कहां कितना तापमान है?

• चंडीगढ़ में वर्तमान तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस है।

• अमृतसर में वर्तमान तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस है।

• लुधियाना में वर्तमान तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस है।

• फिलहाल पटियाला में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस है।

• फिलहाल अंबाला में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस है।

• हिसार में वर्तमान तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस है।

• करनाल में वर्तमान तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम संबधी सलाह

  • जहां ठड ज्यादा है वहीं गर्म कपड़ों का ध्यान रखे।
  • घने कोहरे वाले क्षेत्र में गाड़ी ड्राइव करते समय सावधानी बरते।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment