Haryana Weather Alert: हरियाणा में नहीं कम हो रहा ठंक का प्रकोप, कई जिलों फिर जारी किया गया अलर्ट

Published On: January 20, 2024
Follow Us

Haryana Weather Red Alert: उत्तर भारत में लगातार ठंड ने अपना कहर बरपा रखा है। वहीं हरियाणा में कोहरे और ठंड से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 9 जिलों के लिए रात 2 बजे से लेकर रात तक कोहरे और ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। यह सीजन का तीसरा रेड अलर्ट है। 

रेड अलर्ट वाले जिलों में अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। वहीं, हरियाणा के ज्यादातर जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा।

राजस्थान के शिमला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, जम्मू में 4 डिग्री और चुरू में 7.2 डिग्री रहा। एक दिन पहले हिसार की सबसे ठंडी उपतहसील बालसमंद का तापमान बढ़ गया है। वहां का न्यूनतम तापमान 3.6 दर्ज किया गया है। रविवार को राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

मौसम में बदलाव के कारण सीवियर कोल्ड डे रहेगा। मौसम में बदलाव के कारण घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं, गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री, नारनौल 3 डिग्री, भिवानी 3.5 डिग्री और हिसार 3.6 डिग्री पर पहुंच गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में तापमान हर दिन बदल रहा है।

यहां छाया रहेगा घना कोहरा 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को 17 शहरों अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी.चरखी, दादरी में घना कोहरा छाया रहेगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment